विदेश सचिव मिसरी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, SRIA पर चर्चा
विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अमेरिकी कांग्रेस के एक द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। भारत-अमेरिका संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। इसमें हाल ही में लागू 'रूस और ईरान प्रतिबंध अधिनियम' (SRIA) और संबंधों की भविष्य की दिशा पर भी बात हुई। आपसी चिंता के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, ऊर्जा सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी उपायों और नौवहन की स्वतंत्रता पर भी विचार-विमर्श हुआ। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर यह जानकारी साझा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष ब्रायन मास्ट कर रहे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'लिंडसे ओ ग्राहम रूस और ईरान प्रतिबंध अधिनियम 2026' पर हस्ताक्षर किए हैं। यह रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों (चीन और भारत सहित) पर 100 फीसदी तक शुल्क लगाने का अधिकार देता है।