विदेशी निवेशकों ने 7,320 करोड़ रुपये के खरीदे शेयर
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अगस्त में भारतीय बाजार में शुद्ध रूप से 7,320 करोड़ के शेयर खरीदे हैं। डेट बाजार में इन्होंने 17,960 करोड़ का निवेश किया है। जुलाई में इन्होंने 32,365 करोड़ और जून में 26,565 करोड़ के शेयर खरीदे थे। इन निवेशकों के पास बहुत सस्ते बाजारों में निवेश करने के अवसर हैं। इसलिए दूसरे बाजारों में भी पैसे लगा रहे हैं।
पिछले दो महीनों की तुलना में इन निवेशकों की दिलचस्पी कम होने का मूल कारण भारतीय बाजार में उच्च मूल्यांकन है। वित्त वर्ष 2025 की अनुमानित आय से 20 गुना अधिक पर निफ्टी कारोबार के साथ अब दुनिया का सबसे महंगा बाजार है।