फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: नेपाल ने चीन से दो करोड़ डॉलर की अनुदान सहायता स्वीकार की, गेल को हाइड्रोजन कंपनी ऑफ द ईयर अवार्ड

Mon, 02 Dec 2024 07:07 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेपाल सरकार ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की चौथी बार पदभार संभालने के बाद देश की पहली आधिकारिक यात्रा से पहले चीन से अनुदान सहायता के रूप में दो करोड़ अमेरिकी डॉलर की परियोजनाएं स्वीकार की हैं।

विज्ञापन


सूचना व संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री की चीन यात्रा की सफलता की कामना की गई तथा चीन से अनुदान सहायता के रूप में 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर (2.70 अरब नेपाली रुपये के बराबर) की परियोजनाओं को स्वीकार करने का निर्णय लिया गया।

सरकारी प्रवक्ता गुरुंग के अनुसार, इसके अलावा मंत्रिमंडल ने चीन सरकार द्वारा प्रस्तावित 5.60 अरब नेपाली रुपये मूल्य की परियोजनाओं के लिए 300 मिलियन चीनी युआन (लगभग 4.13 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की राशि स्वीकार करने का भी निर्णय लिया।
विज्ञापन


गुरुंग ने कहा कि ओली की चीन यात्रा के दौरान तोखा-खहरे सुरंग रोड, मुस्तांग के कोरला सीमा बिंदु पर विशेष आर्थिक क्षेत्र निर्माण, शंखूवासभा के किमाथांका में सड़क निर्माण, रसुवागढ़ी में रेलवे लाइन की व्यवहार्यता का अध्ययन, काठमांडू रिंग रोड के दूसरे चरण का विस्तार, चितावन कैंसल अस्पताल में बोन मैरो सेवा शुरू करने सहित विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

गेल को मिला हाइड्रोजन कंपनी ऑफ द ईयर का अवार्ड
गेल (इंडिया) लिमिटेड को एफआईपीआई ऑयल एंड गैस अवार्ड्स 2023 में इनिशिएटिव्स इन प्रमोटिंग हाइड्रोजन कंपनी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप एस पुरी ने गेल के सीएमडी संदीप कुमार गुप्ता को प्रदान किया। गेल को यह अवार्ड हाइड्रोजन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान और अनुसंधान एवं विकास में प्रगति के लिए दिया गया है। गेल ने विजयपुर (मध्य प्रदेश) में 4.3 टीपीडी ग्रीन हाइड्रोजन पायलट परियोजना को लागू करने के लिए यह अवार्ड प्राप्त किया है।

बीएचईएल को मिला बड़ा ऑर्डर
बीएचईएल को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) की एक महत्वपूर्ण परियोजना के लिए ऑर्डर मिला है। यह परियोजना खावड़ा (गुजरात) और नागपुर (महाराष्ट्र) के बीच +800 केवी, 6000 एमडब्ल्यू एचवीडीसी लिंक की स्थापना के लिए है। इस परियोजना में बीएचईएल कनवर्टर ट्रांसफार्मर, शंट रिएक्टर, फिल्टर बैंक कैपेसिटर, एमवी स्विचगियर और इंस्ट्रूमेंट ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति करेगा। इसके अलावा, कंपनी नागपुर टर्मिनल पर मेगा आकार की 765/400 केवी बिजली निकासी प्रणाली का डिजाइन, आपूर्ति और स्थापना करेगी।

1.3 करोड़ पेंशनभोगियों ने तैयार किए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र
डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) अभियान 3.0 के तहत 1.3 करोड़ जीवन प्रमाणपत्र डिजिटल रूप से तैयार किए गए। एक से 30 नवंबर तक यह अभियान देशभर में पेंशनभोगियों के लिए प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए चलाया गया। कार्मिक मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इस अभियान को विशेष रूप से अति वरिष्ठ पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करना आसान बनाने के लिए लॉन्च किया गया था।

विदेशी निवेश अप्रैल-सितंबर में 45 फीसदी बढ़कर 29.8 अरब डॉलर

विदेशी निवेश बढ़कर 29.8 अरब डॉलर (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला / आईस्टॉक
सेवा, कंप्यूटर, दूरसंचार और फार्मा क्षेत्रों में अच्छे निवेश के कारण चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) सालाना आधार पर 45 फीसदी बढ़कर 29.79 अरब डॉलर पहुंच गया। बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में एफडीआई प्रवाह 20.5 अरब डॉलर था। वहीं, जुलाई-सितंबर तिमाही में देश में 13.6 अरब डॉलर का एफडीआई आया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 9.52 अरब डॉलर से करीब 43 फीसदी अधिक है।
  • अप्रैल-सितंबर में जिन प्रमुख देशों से एफडीआई इक्विटी प्रवाह बढ़ा है, उनमें मॉरीशस, सिंगापुर, अमेरिका, नीदरलैंड, यूएई, केमैन आइलैंड्स और साइप्रस शामिल हैं। जापान और ब्रिटेन से प्रवाह में गिरावट आई।
  • अप्रैल-सितंबर में महाराष्ट्र को सबसे अधिक 13.55 अरब डॉलर का निवेश प्राप्त हुआ। 3.54 अरब डॉलर के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है।

भुवनेश्वर: ओडिशा विधानसभा में बीजद, कांग्रेस विधायकों ने आलू की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता
ओडिशा विधानसभा में विपक्षी बीजद और कांग्रेस सदस्यों ने सोमवार को खुदरा बाजार में आलू की भारी कमी और कंद की बढ़ती कीमत पर चिंता व्यक्त की। यह मुद्दा शून्यकाल के दौरान विपक्ष की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने उठाया और राज्य में आलू की कमी और बढ़ती कीमतों के लिए राज्य सरकार को "जिम्मेदार" ठहराया।

मलिक ने कहा, "सरकार मूल्य वृद्धि को नियंत्रित करने और लोगों को आलू जैसी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रही है।" बीजद नेता ने कहा कि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में आलू की आपूर्ति बंद होने से अक्सर आलू की कमी महसूस की जाती है। उन्होंने कहा कि वहां एक किलोग्राम आलू 50 से 60 रुपये में बिक रहा है। हालांकि, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री ने दावा किया कि आलू की कीमत 30 से 35 रुपये पर बनी हुई है। उन्होंने कहा, "मंत्री जी को इस कीमत पर आलू कहां से मिला? कृपया लोगों को इसका पता बताएं।"

मलिक ने कहा कि मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश से 300 ट्रक आलू आयात किए जा रहे हैं, लेकिन वे अभी तक राज्य में नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और बेईमान व्यापारियों द्वारा गरीब उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है।

क्रिप्टो प्लेटफॉर्मों ने की 722 करोड़ रुपये की कर चोरी
 क्रिप्टो एक्सचेंज बिनेंस समूह एवं नेस्ट सर्विसेज लि. के खिलाफ 722.43 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का मामला दर्ज किया गया है। कुल 824.14 करोड़ रुपये की कर चोरी के लिए 17 क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर मामले दर्ज हुए हैं।

वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में लिखित उत्तर में बताया कि कंपनियों से ब्याज, जुर्माना और करों के रूप में 122.29 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। जानमाई लैब्स की ओर से 40.51 करोड़ रुपये, कॉइन डीसीएक्स की 16.84 करोड़ और कॉइनस्विच कुबेर की 14.13 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का पता चला है। केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों ने आभासी डिजिटल संपत्तियों में चार निवेशकों की जांच में  1.76 करोड़ रुपये की चोरी का पता लगाया है। इनसे 2.40 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। अब तक 47 वर्चुअल डिजिटल एसेट सेवा प्रदाताओं के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

297 करोड़ की धोखाधड़ी में 3 ईवी कंपनियों की जांच शुरू

इलेक्ट्रिक वाहन यानी ईवी बनाने की सरकारी योजना में सब्सिडी के रूप में 297 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन कंपनियों की जांच हो रही है। गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) ने हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बेनलिंग इंडिया एनर्जी एंड टेक्नोलॉजी और ओकिनावा ऑटोटेक इंटरनेशनल के परिसरों की तलाशी ली है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को कहा, तलाशी अभियान के दौरान डिजिटल डाटा, किताबें और अन्य सामग्री जैसे साक्ष्य बरामद किए गए हैं। मामला भारी उद्योग मंत्रालय की ईवी के तेजी से अपनाने और विनिर्माण (फेम)-2 योजना से जुड़ा है।

इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 2019 में फेम-2 योजना शुरू की गई थी। तीनों कंपनियों ने सब्सिडी का दावा करने के लिए मंत्रालय को लागू दिशा-निर्देशों के अनुपालन को भ्रामक रूप से दिखाया था। इसे बाद में गलत और झूठा पाया गया था।
विज्ञापन

दूसरी छमाही में बेहतर रह सकती है जीडीपी की वृद्धि दर:  आर्थिक सचिव
 आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर भले ही 5.4 फीसदी रही हो, लेकिन दूसरी छमाही में यह बेहतर होगी। अक्तूबर में कई उच्च आवृत्ति संकेतक इस ओर इशारा कर रहे हैं।

सेठ ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा, पूर्ण जीडीपी संख्या उपलब्ध होने पर अतीत में तिमाही अनुमानों को ऊपर की ओर संशोधित किया गया है। संख्या हमारी क्षमता से कम है, लेकिन चिंताजनक नहीं है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी और चौथी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर पहले से अधिक होगी। आर्थिक सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि 2024-25 में जीडीपी 6.5-7 फीसदी की दर से बढ़ेगी। हालांकि, यह बीते वित्त वर्ष के 8.2 फीसदी से कम रहेगी। 

6.5-7 फीसदी रहेगी विकास दर: सीईए
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के खराब आरि्थक आंकड़ों के बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने कहा, चालू वित्त वर्ष में जीडीपी की संभावित वृद्धि दर 6.5-7 फीसदी के बीच रह सकती है। देश को पिछले 10 वर्षों में किए गए कार्यों के दम पर इसे हासिल करने में सक्षम होना चाहिए।

AirHelp: दुनिया के 50 सबसे अच्छे एयरलाइन में भारत का एक भी नहीं
एयरहेल्प की ओर से जारी दुनिया की सबसे अच्छी एयरलाइनों की टॉप 50 लिस्ट में भारत से एक भी नहीं है। लिस्ट में टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया को 61वां स्थान हासिल हुआ है। वहीं, इंडिगो लिस्ट में 103वें नंबर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें