फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: पाकिस्तानी रक्षा बजट में 100 अरब का इजाफा, आईएमएफ के सहारे 2.66 लाख करोड़ खर्च करने की तैयारी

Sun, 17 May 2026 05:50 AM IST
Jyoti Bhaskar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (आईएमएफ) की बैसाखी के सहारे पाकिस्तान अगले वित्त वर्ष में रक्षा बजट में करीब 100 अरब पाकिस्तानी रुपये की बढ़ोतरी कर सकता है। सरकार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) समर्थित सुधार कार्यक्रम के तहत अपना बजट तैयार कर रही है। पाकिस्तानी दैनिक डॉन ने बताया कि 2026-27 के लिए रक्षा व्यय का अनुमान 2.66 लाख करोड़ रुपये लगाया गया है।

विज्ञापन


टैरिफ पर कानूनी लड़ाई, राशि न लौटाने पर अमेरिका में अमेजन पर केस
अमेरिका में उपभोक्ताओं ने ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अमेजन पर मुकदमा किया है। उनका आरोप है कि कंपनी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से टैरिफ लगाने के बाद बढ़ी हुई कीमतों को तो वसूला लेकिन सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टैरिफ को असांविधानिक बताए जाने के बाद उक्त राशि को लौटाया नहीं। सिएटल स्थित संघीय अदालत में दाखिल एक सामूहिक मुकदमे में उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि ई-कॉमर्स कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले आयातित वस्तुओं पर करोड़ों डॉलर वसूले।

विज्ञापन

भारत से नेपाल के लिए चीनी का निर्यात बंद, व्यापारी परेशान
भारत से नेपाल को चीनी का निर्यात पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। शनिवार को झूलाघाट अंतरराष्ट्रीय बाजार में नेपाल के ग्राहक रोजमर्रा के सामान की खरीदारी करने आए। वापस नेपाल जाते समय अंतरराष्ट्रीय झूला पुल पर तैनात कस्टम विभाग ने भारत से चीनी ले जा रहे नेपाली नागरिकों से चीनी वापस करवा दी। इससे झूलाघाट बाजार के व्यापारियों में खलबली मच गई। बाद में पूछने पर कस्टम अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार ने वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए चीनी के नेपाल निर्यात पर फिलहाल 13 मई से 30 सितंबर तक पूर्ण रूप से रोक लगा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें