फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: WTO में नियम-आधारित व्यापार प्रणाली पर भारत का रुख क्या? वाणिज्य सचिव ने प्रतिबद्धता दोहराई

Wed, 22 Jul 2026 06:37 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

भारत ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) में अपनी आठवीं व्यापार नीति समीक्षा के दौरान नियम-आधारित, पारदर्शी और गैर-भेदभावपूर्ण बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। देश ने वैश्विक व्यापार में अपनी बढ़ती भूमिका पर जोर दिया। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने वैश्विक व्यापार प्रणाली से भारत के जुड़ाव पर बल दिया। उन्होंने व्यापार समझौतों के विस्तार, उदार प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) व्यवस्था और विकासशील देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों का उल्लेख किया। वाणिज्य विभाग की तरफ से एक्स हैंडल पर जारी बयान में कहा गया, भारत समावेशी वैश्विक वृद्धि में 'विश्वसनीय भागीदार' है। यह समीक्षा ऐसे समय में हुई जब वैश्विक व्यापार में महत्वपूर्ण बदलाव आ रहे हैं। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य में भारत की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया। घरेलू कारोबारों के लिए बाजार पहुंच सुधारने हेतु भारत ने व्यापार समझौतों का विस्तार किया है। उदार FDI व्यवस्था ने भारत को वैश्विक निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बनाया है। समीक्षा में दक्षिण-दक्षिण सहयोग पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन

टीसीएस 'यौन उत्पीड़न' मामले में अदालत ने पीओएसएच समिति के सदस्य को जमानत दी

स्थानीय अदालत ने टीसीएस की पीओएसएच समिति की सदस्य अश्विनी चैनानी को जमानत दे दी है, जिन्हें कंपनी की नासिक इकाई में कथित यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने कहा कि अपराध में उनकी एकमात्र "भूमिका" पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान न लेना थी।

चैनानी को इस मामले में इसी साल अप्रैल के दूसरे सप्ताह में गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को उनकी जमानत याचिका पर फैसला सुनाया गया।

हालांकि, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित खरकर ने यह भी माना कि यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम (पीओएसएच) के तहत गठित समिति की सदस्य होने के नाते चैनानी "शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए कर्तव्यबद्ध" थीं, और ऐसा करने में उनकी कथित विफलता के कारण सह-आरोपी "और अधिक साहसी हो गए और उन्होंने अपना उत्पीड़न जारी रखा।"

विज्ञापन

सीसीआई ने दी अधिग्रहण को मंजूरी
सीसीआई ने ब्रिंक्स की ओर से एनसीआर एटलेओस कॉर्पोरेशन के 6.6 बिलियन डॉलर के अधिग्रहण को मंजूरी दी। निष्पक्ष व्यापार नियामक सीसीआई ने बुधवार को अमेरिका स्थित द ब्रिंक्स कंपनी द्वारा एनसीआर एटलियोस कॉर्पोरेशन के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी।

ब्रिंक्स कंपनी नकदी और कीमती सामान प्रबंधन, डिजिटल रिटेल समाधान और एटीएम प्रबंधित सेवाओं की वैश्विक प्रदाता है। भारत में, यह अपनी सहायक कंपनी ब्रिंक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से काम करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें