फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: आरबीआई ने तीन महीने में खरीदा 19 टन सोना; आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल को 835 करोड़ का नोटिस

Wed, 01 May 2024 08:40 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस को जुर्माने व ब्याज के साथ 835 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस मिला है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि महाराष्ट्र कर विभाग की ओर से उसे यह नोटिस मिला है। इसमें 380 करोड़ रुपये जीएसटी है। जुर्माना व ब्याज 416 करोड़ रुपये व 38 करोड़ रुपये है। कंपनी ने कहा, नोटिस उसे इनपुट टैक्स क्रेडिट के मामले में मिला है। इसमें जीएसटीआर-3 बी, जीएसटीआर-9 व जीएसटीआर 2ए और इनपुट टैक्स क्रेडिट में विसंगतियां पाई गई हैं। साथ ही, फिक्स्ड संपत्तियों की बिक्री पर कर का भी मामला जुड़ा है।

विज्ञापन


आरबीआई ने तीन महीने में खरीदा 19 टन सोना
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई की खरीदारी बढ़ाने से भी देश में सोने की मांग बढ़ी है। केंद्रीय बैंक ने जनवरी-मार्च, 2024 तिमाही में कुल 19 टन सोना खरीदा है। 2023 में पूरे साल के दौरान उसने 16 टन की खरीदारी की थी। आरबीआई ने आगे भी खरीदारी जारी रखने का संकेत दिया है।

आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मार्च में बढ़कर 5.2 फीसदी; फरवरी की तुलना में कम
आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों के उत्पादन की वृद्धि दर मार्च, 2024 में सालाना आधार पर बढ़कर 5.2 फीसदी पर पहुंच गई। हालांकि, यह वृद्धि दर इस साल फरवरी के 7.1 फीसदी की तुलना में कम है।मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, आठ प्रमुख उद्योगों कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, कोयला, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट व बिजली की वृद्धि दर मार्च, 2023 में 4.2 फीसदी रही थी। इन क्षेत्रों में उत्पादन की वृद्धि दर बीते वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 7.5 फीसदी रही थी। यह इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 के 7.8 फीसदी की तुलना में कम है। ये आठ प्रमुख क्षेत्र देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 40.27 फीसदी का योगदान करते हैं।
विज्ञापन


उद्योगों को बैंक कर्ज में 8.5 फीसदी की बढ़ोतरी: आरबीआई
बैंकों की ओर से उद्योगों को दिए गए कर्ज में मार्च, 2024 में 8.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, पर्सनल लोन में वृद्धि कम होकर 17.7 फीसदी रह गई। एक साल पहले की समान अवधि में वृद्धि दर क्रमशः 5.6 फीसदी और 21 फीसदी रही थी।  आरबीआई के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों का कर्ज एक साल पहले के 15.4 फीसदी से बढ़कर 20.1 फीसदी पहुंच गया। सेवा क्षेत्र को कर्ज भी 19.6 फीसदी से बढ़कर 20.2 फीसदी पहुंच गया।

यूको बैंक में हिस्सेदारी घटाएगी केंद्र सरकार
सरकार यूको बैंक में चालू वित्त वर्ष के दौरान कई चरणों में हिस्सा घटाकर 75 फीसदी तक ला सकती है। अभी 95.39 फीसदी हिस्सा है। सेबी के मुताबिक, सूचीबद्ध कंपनियों में प्रवर्तक का हिस्सा 75 फीसदी से अधिक नहीं होना चाहिए। बैंक के पास अगस्त तक समय है।

सेंट्रल बैंक का लाभ 41 फीसदी बढ़ा, एनपीए घटा
बुरे फंसे कर्जों के घटने से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा मार्च तिमाही में 41 फीसदी बढ़कर 807 करोड़ रुपये पहुंच गया है। ब्याज से कमाई 8,337 करोड़़ रही है। शुद्ध एनपीए कम होकर 1.23 फीसदी पर रहा।
 

आरईसी को 4,079 करोड़ का फायदा
रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन (आरईसी) को मार्च तिमाही में 4,079 करोड़ का फायदा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही की तुलना में 33 फीसदी अधिक है। पूरे वित्त वर्ष में लाभ 14,145 करोड़ और आय 47,571 करोड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें