फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, सात पैसे टूटा; बैंक ऑफ इंडिया के नतीजों में यह अपडेट

Wed, 21 Jan 2026 05:30 AM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विनिर्माण क्षेत्र में गुणवत्ता को प्राथमिकता देने को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर है। इसके तहत सरकार लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को समर्थन देने हेतु गुणवत्ता प्रमाणन शुल्क में दी जाने वाली छूट को वर्तमान समयसीमा से तीन साल आगे बढ़ाने जा रही है।
विज्ञापन


भारतीय मानक ब्यूरो ने प्रस्ताव पेश किया है। इसके अंतर्गत सूक्ष्म इकाइयों को 80 फीसदी, लघु उद्यमों को 50 व मध्यम आकार की कंपनियों को 20 फीसदी शुल्क में छूट दी जाएगी। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव भरत खेरा ने कहा, प्रस्ताव के लागू होने की संभावना है। यह छूट तीन वर्षों तक रहेगी। विकसित भारत विनिर्माण दृष्टिकोण को साकार करने के लिए अनुपालन आधारित गुणवत्ता मानकों से संस्कृति आधारित गुणवत्ता मानकों की ओर बढ़ना होगा। बीआईएस ने 23,000 से अधिक मानक प्रकाशित किए हैं। इनमेंे 95 फीसदी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं। कार्यान्वयन संबंधी चुनौतियां बनी हुई हैं, विशेष रूप से एमएसएमई के लिए जो बीआईएस लाइसेंसधारियों का 80 फीसदी हिस्सा हैं। 
Trending Videos

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 7 पैसे टूटा
डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 7 पैसे टूटकर 90.97 के सार्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। विदेशी निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी और धातु आयातकों में अमेरिकी डॉलर की मांग बढ़ने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे रुपये पर दबाव बढ़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा 90.91 पर खुली और बंद होने से पहले 91.06 के निचले स्तर पर पहुंच गई। 

लैंबोर्गिनी ने 2025 में बेचे 111 वाहन
इटली की सुपर लग्जरी कार निर्माता लैंबोर्गिनी ने भारत में पिछले साल कुल 111 यूनिट वाहनों की बिक्री की है। 2024 में 113 यूनिट बेची गई थीं। कंपनी ने 2025 में विश्व स्तर पर 10,747 यूनिट की बिक्री की। कंपनी ने कहा, इस साल सुपर एसयूवी सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन रहा। इसमें सालाना आधार पर 17 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। भारतीय सड़कों पर 800 लैंबोर्गिनी कारें चल रही हैं।  

बैंक ऑफ इंडिया के मुनाफे में 7% की वृद्धि
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो बढ़कर 2,705 करोड़ रुपये हो गया। बैंक की इस वृद्धि में नॉन-कोर इनकम का बड़ा योगदान रहा। इसके साथ ही, 14 प्रतिशत की लोन ग्रोथ के दम पर बैंक की कोर नेट इंटरेस्ट इनकम 6 प्रतिशत बढ़कर 6,461 करोड़ रुपये हो गई। नतीजों के बाद बैंक के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई।

एसआरएफ देगी पांच रुपये का लाभांश
एसआरएफ लि. को दिसंबर तिमाही में 432.66 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में यह 59.6 फीसदी अधिक है। राजस्व बढ़कर 3,712 करोड़ रुपये रहा। खर्च पिछले वर्ष की इसी अवधि के 3,162 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 3,215 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के बोर्ड ने दूसरे अंतरिम लाभांश के तहत पांच रुपये का लाभांश देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

होंडा कुछ दोपहिया  को बुलाएगी वापस
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया सीबीआर 650आर मोटरसाइकिल की कुछ यूनिट्स को वापस बुलाएगी। इसमें 16 दिसंबर, 2024 से 4 मई, 2025 के बीच निर्मित कुछ यूनिट्स प्रभावित हो सकती हैं। कंपनी ने कहा, कुछ यूनिट्स में टर्न सिग्नल सिस्टम का एक वायरिंग हिस्सा किसी धातु के पुर्जे से रगड़ खा सकता है। इस कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इससे कुछ लाइटें काम करना बंद कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें