फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग-अर्थ जगत: त्योहारों पर 100 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी, किन राज्यों को लाभ मिलने के आसार?

Tue, 15 Sep 2026 04:49 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय रेल ने आगामी त्योहारी सीजन की भीड़ को देखते हुए 100 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें बिहार, प. बंगाल, असम और उत्तर प्रदेश के कई व्यस्त रूटों पर चलाई जाएंगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, दुर्गापूजा, दिवाली व छठ के दौरान नई ट्रेनें चलाने के अलावा नियमित ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे ताकि यात्रियों को आसानी से आरक्षित सीटें मिल सके। साथ ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइटों के सर्वर भी मजबूत किए गए हैं ताकि यात्रियों को आसानी से टिकट बुकिंग सुविधा मिल सके।

विज्ञापन


पुरानी ट्रेनें भी 160 की स्पीड से दौड़ेंगी
भारतीय रेलवे यात्री ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत 6,000 हॉर्सपावर के नए और कम ऊर्जा खपत वाले इंजन खरीदे जाएंगे। इन्हें ट्रेन के आगे और पीछे लगाया जाएगा। दोनों इंजन मिलकर 12,000 हॉर्सपावर की ताकत देंगे। इससे ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे दौड़ सकेगी। 

चौथे दिन भी चीनी का भाव 60 से कम
देशभर में चीनी की औसत खुदरा कीमत लगातार चौथे दिन 60 रुपये प्रति किलोग्राम से कम रही। हालांकि, त्योहारों से जुड़ी मांग के कारण कुछ क्षेत्रों में कीमतों पर बढ़ने का दबाव बना हुआ है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार, चीनी की औसत खुदरा कीमत सोमवार को 59.57 रुपये प्रति किलोग्राम रही, जो एक दिन पहले 58.99 रुपये प्रति किलोग्राम थी। शुक्रवार को चीनी की कीमत 60 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से नीचे आ गई थी और पिछले तीन दिनों में इसमें और नरमी आई है।
विज्ञापन

ओम्निया होल्डिंग्स को खरीदेगी सोलर इंडस्ट्रीज
सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया ने करीब 1.355 अरब  डॉलर (12,951 करोड़ रुपये) के पूर्ण नकद सौदे में दक्षिण अफ्रीका की कंपनी ओम्निया होल्डिंग्स लिमिटेड का अधिग्रहण करेगी। सोलर इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी सोलर एसए इन्वेस्टमेंट्स प्रोपराइटरी ने कहा कि उसने अंतिम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इनके तहत सोलर एसए इन्वेस्टमेंट्स प्रोपराइटरी लिमिटेड (सोलर एसए) पूर्ण नकद सौदे में ओम्निया के सभी बकाया शेयर का अधिग्रहण करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें