फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार जगत की सुर्खियां: डीलरों को अब ई-रुपये में कमीशन का भुगतान; भारत-न्यूजीलैंड एफटीए अगले माह होगा लागू

Fri, 04 Sep 2026 06:12 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत राशन डीलरों को बड़ी राहत देगी। अब उन्हें करीब 2,900 करोड़ रुपये के कमीशन का भुगतान ई-रुपये से तुरंत मिलेगा। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने इसका खाका तैयार कर वित्त मंत्रालय को सौंपा है। देश में लगभग 5.43 लाख उचित मूल्य की दुकानें संचालित हैं। वर्तमान में डीलरों को कमीशन भुगतान में महीनों की देरी और जटिल प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को खत्म करने के लिए रिजर्व बैंक की सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) आधारित प्रणाली शुरू हो रही है। एनएफएसए के तहत 78.85 करोड़ लाभार्थियों को हर महीने लगभग 19,000 करोड़ रुपये का राशन वितरित होता है। इसमें सालाना करीब 2,900 करोड़ रुपये का कमीशन डीलरों के हिस्से आता है। 

विज्ञापन


भारत-न्यूजीलैंड एफटीए अगले माह होगा लागू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अगले महीने से लागू होने की उम्मीद है। इस समझौते पर दोनों देशों ने 27 अप्रैल को हस्ताक्षर किए थे, जिसका उद्देश्य वस्तुओं व सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देना है। समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय निर्यातकों को 100% उत्पादों पर शुल्क मुक्त पहुंच प्रदान करेगा। इससे सिरेमिक, कालीन, ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स जैसे प्रमुख भारतीय उत्पादों पर लगने वाला 10% तक का शुल्क समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा न्यूजीलैंड ने अगले 15 वर्षों में 20 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। बातचीत अंतिम चरण में है। 

विज्ञापन

हिंदुस्तान जिंक को दुर्लभ खनिज का पट्टा 
वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने कर्नाटक में दुर्लभ खनिज (आरईई) ब्लॉक के लिए खनन पट्टा हासिल किया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, कर्नाटक सरकार ने चामराजनगर जिले में 314.21 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले दुर्लभ खनिज और इट्रियम ब्लॉक का खनन पट्टा कंपनी को देने के मकसद से आशय पत्र (एलओआई) जारी किया है। आरईई आधुनिक तकनीक के लिए बहुत महत्वपूर्ण खनिज हैं। इनका इस्तेमाल स्मार्टफोन और  ई वाहनों में होता है।

सियाम के नए अध्यक्ष बने शेनू अग्रवाल
वाहन कंपनियों के संगठन सियाम ने अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ शेनू अग्रवाल को वर्ष 2026-27 के लिए अपना नया अध्यक्ष चुना है। वह टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लि के एमडी शैलेश चंद्र का स्थान लेंगे। वहीं, टीवीएस मोटर के निदेशक  केएन राधाकृष्णन को सियाम का उपाध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें