फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget: मोबाइल पर हिंदी में पढ़ सकेंगे बजट की हर बात, अमर उजाला के साथ जानें इसका सबसे सटीक विश्लेषण

Tue, 23 Jul 2024 09:35 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

amarujala.com पर आप बजट से जुड़ी हर जानकारी हिंदी में हासिल कर सकते हैं। अमर उजाला पर हम आपको बताएंगे कि बजट में हुए एलानों से कौन सी चीजें महंगी होने वाली हैं और कौन सी चीजों की कीमतें कम होने वाली हैं। इसलिए बजट से जुड़ी हर खबर के लिए हमारे साथ बने रहें।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हलवा सेरेमनी के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट तैयार करने की अंतिम प्रक्रिया आज शुरू हो गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस प्रक्रिया को शुरू किया गया। इस बार आपको बजट की संपूर्ण जानकारी अपने मोबाइल पर ही उपलब्ध होगी। इसके लिए आपको यूनियन बजट मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा।

विज्ञापन


वित्त मंत्री के द्वारा 23 जुलाई को संसद में बजट पेश करने के तुरंत बाद यह आपको उपलब्ध हो जाएगा। बजट की सारी तकनीकी जानकारी एंड्राइड और एपल के सभी स्मार्टफोन पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध कराई जा रही है। इससे आम लोगों को बजट को जानने-समझने और उस पर अपनी प्रतिक्रिया देने में आसानी रहेगी।

इसके अलावे आप amarujala.com पर भी बजट से जुड़ी हर जानकारी हिंदी में हासिल कर सकते हैं। इसके अलावे हमारे यूट्यूब चैनल पर भी आपको बजट से जुड़ी हर जानकारी वीडियो के साथ उपलब्ध मिलेंगी। अमर उजाला पर हम आपको बताएंगे कि बजट में हुए एलानों से कौन सी चीजें महंगी होने वाली हैं और कौन सी चीजों की कीमतें कम होने वाली हैं। इसलिए बजट से जुड़ी हर खबर के लिए हमारे साथ बने रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें