फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से, एक फरवरी को पेश होगा आम बजट

Wed, 08 Jan 2020 11:06 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बजट 2019, निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI फाइल फोटो
विज्ञापन

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू होकर तीन अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान एक फरवरी को वित्त वर्ष 2020-21 का आम बजट पेश किया जायेगा। सूत्रों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से तीन अप्रैल तक दो चरणों में रखने का सुझाव दिया है। बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक और दूसरा चरण दो मार्च से तीन अप्रैल तक चलेगा।




बजट सत्र के बीच में करीब एक महीने का अवकाश रखा जाता है। इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों, विभागों से जुड़ी संसदीय समितियां बजट आवंटन प्रस्तावों का परीक्षण करती हैं।
विज्ञापन





केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाते हैं।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगी।

विश्लेषकों को उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था में जारी नरमी को देखते हुए सरकार इस बजट में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये उपायों की घोषणा कर सकती है।

पहले 28 फरवरी को पेश किया जाता था बजट

बता दें कि मोदी सरकार के पहले आम बजट फरवरी के आखिरी दिन को पेश किया जाता था, जिसे मोदी सरकार ने फरवरी के पहले दिन कर दिया। पहले रेल बजट भी पेश किया जाता था, जिसे सरकार ने बंद करके इसको आम बजट में शामिल कर दिया है। 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें