बाजार के गलियारों में बजट का शोर शुरू हो गया है। कोई कह रहा है टैक्स घटेगा, कोई कह रहा है इंफ्रास्ट्रक्चर पर नोट बरसेंगे। बजट कोई लॉटरी का टिकट नहीं है, यह सरकार के बहीखाते का लेखा-जोखा है। बाजार इस समय असमंजस में है। वैश्विक उथल-पुथल मची है और निवेशक आक्रामक होने के बजाय रक्षात्मक खेल रहे हैं। इस माहौल में अगर आप compulsion buying (देखा-देखी खरीदारी) कर रहे हैं, तो आप निवेश नहीं, जुआ खेल रहे हैं।
वित्त मंत्री के भाषण में ध्यान देने योग्य प्रमुख घोषणाएं
क्या अभी बाजार में खरीदारी का मौका है?
सोने की छलांग ने दिलचस्प स्थिति पैदा कर दी है। NIFTY-GOLD रेशियो अब काफी कंफर्टेबल जोन में है। इसका मतलब यह है कि सोने के मुकाबले शेयर बाजार ज्यादा आकर्षक है। अगर बजट के दिन बाजार में पैनिक सेलिंग होती है, तो उसे डिस्काउंट सेल समझकर अच्छी कंपनियों को खरीदने से मत चूकिए।
कुछ नकदी बचाकर रखें
आगामी बजट की अच्छी बात यह है कि निवेशकों को कोई बड़ी उम्मीदें नहीं हैं। कोई भी नकारात्मक समाचार न होना इक्विटी के लिए सकारात्मक होगा। एक निवेशक के रूप में, अपने पास कुछ नकदी बचाकर रखनी चाहिए और बजट घोषणाओं के प्रभाव का आकलन करने के बाद ही उसे विभिन्न शेयरों और क्षेत्रों में निवेश करना चाहिए। बाजार में पैसा बनाने का सुनहरा नियम यह है कि इससे लड़ें नहीं, बल्कि कीमतों की चाल का सम्मान करें। उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करें, जहां सरकार का मुख्य जोर है।
बजट से पहले इन क्षेत्रों पर रखें नजर
बजट से पहले की खरीदारी अक्सर गारंटीकृत परिणामों के बजाय अनुमानित सरकारी सहायता को दर्शाती है, क्योंकि बाजार उम्मीदों को पहले ही कीमतों में शामिल कर लेता है। निवेशकों को उन फैंसी क्षेत्रों से बचना चाहिए, जहां उम्मीदें अधिक थीं, लेकिन कंपनियों के बही-खातों में वे दिखाई नहीं दे रही हैं। हमारे लिए जो क्षेत्र अच्छे दिख रहे हैं, वे हैं:
आक्रामक पोजीशन लेने से बचें
निवेश रणनीति के अनुसार, मेरा रुख लंबी अवधि के दृष्टिकोण के साथ सकारात्मक है। निवेशकों को सलाह है कि बजट के आसपास किसी भी सार्थक गिरावट पर मजबूत क्षेत्रों की अच्छी कंपनियों को पोर्टफोलियो में शामिल करें और उन्हें संभाल कर रखें। बजट एक महत्वपूर्ण घटना है, लेकिन एक विवेकपूर्ण दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए और आक्रामक पोजीशन लेने से बचना चाहिए। - अरुण मंत्री, सीए और फाउंडर, मंत्री फिनमार्ट
जोखिम प्रबंधन भी है जरूरी
किसी भी सेक्टर या थीम को खरीदने से पहले जरूर दें ध्यान