फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bonus: आयकर में छूट से मध्यम वर्ग को कितना फायदा, एक क्लिक में पीडीएफ डाउनलोड कर जानें सबकुछ

Sat, 01 Feb 2025 09:27 PM IST
द बोनस बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट शनिवार को लोकसभा में पेश किया गया। ऐसे में द बोनस आपके लिए लाया है बजट का सार एक ही जगह पर। आइए आसान भाषा में समझतें पूरा बजट... 
विज्ञापन
बजट 2025-26 - फोटो : द बोनस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में मोदी सरकार 3.0 का दूसरा बजट पेश किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम बजट को ऐतिहासिक करार दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह हर भारतीय के सपनों को पूरा करेगा, ‘विकसित भारत’ के मिशन को आगे ले जाएगा और विकास, निवेश और उपभोग को कई गुणा बढ़ाएगा। निर्मला सीतारमण की तरफ से पेश किए गए लगातार आठवें बजट पर एक पंक्ति में यही कहा जा सकता है कि यह मध्यवर्ग को जरूरी राहत देने वाला संतुलित बजट है। 

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि  बाजार में मांग बढ़ाने के लिए देश के विशाल मध्य वर्ग को ऐसी राहत की उम्मीद कई वर्षों से थी।  सरकार की इस बात के लिए सराहना की जानी चाहिए कि मध्यवर्ग को तोहफा देने के साथ ही उसने आम बजट में अर्थव्यवस्था में बेहतर संतुलन साधने की कोशिश की है।

दिन में आम बजट पेश होने के बाद से ही हर कोई जानना चाह रहा है कि इस बार वित्त मंत्री के पिटारे से क्या-क्या निकला। किस वर्ग के लिए और किस-किस विभाग को उन्होंने क्या क्या दिया, खास तौर पर मध्यम वर्ग। ऐसे में द बोनस आपके लिए एक ही जगह पर आयकर को लेकर बजट का पूरा सार लेकर आया है। इसके जरिए आप जान सकेंगे कि आपके लिए उपयोगी वस्तुओं पर बजट का क्या असर होगा। वे सस्ती होंगी या महंगी। आइये आसान भाषा में समझते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन



एक  क्लिक में बजट की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें....

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें