फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

February 2025 New Rules: वाणिज्यिक सिलिंडर की कीमत समेत हुए चार अहम बदलाव, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर

Sat, 01 Feb 2025 08:53 PM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर समेत अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें नए सिरे से तय की जाती हैं। पेट्रोलियम कंपनियां इसका एलान महीने के आखिरी दिन मध्यरात्रि को करती हैं। 

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम बजट के बीच देश में आज से कई नियमों में बदलाव किया गया है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। इसमें वाणिज्यिक सिलिंडर से लेकर कार और बैंकिंग लेनदेन में बदलाव किया है। देश की बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी कारों के दाम बढ़ाकर ग्राहकों को झटका दिया है। मारुति ने अलग-अलग मॉडल की कारों की कीमत 32,500 रुपये तक बढ़ा दी है।

वाणिज्यिक सिलिंडर 7 रुपये सस्ता

विज्ञापन

शनिवार से वाणिज्यिक सिलिंडर के दाम भी कम हो गए। 19 किलो वाला वाणिज्यिक सिलिंडर अब 7 रुपये सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 7 रुपये घटकर 1797 हो गईं। पहले ये 1804 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 4 रुपए घटकर 1907 में मिल रहा है, पहले इसकी कीमत 1911 रुपये थे। मुंबई में 1756 रुपये से घटकर 1749.50 रुपये हो गया है। वहीं, चेन्नई में 1959.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं, 14.2 किलो के घरेलू सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विमान ईंधन की कीमतों में बदलाव
एयर टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में भी 1 फरवरी से कुछ बदलाव किए गए हैं। 5078.25 रुपये महंगा होकर 95,533.72 रुपये प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) हो गया है। हालांकि हर महीने तेल कंपनियां एटीएफ की कीमतों में बदलाव करती हैं। फ्लाइट से सफर करने वालों पर इसका असर पड़ेगा।

स्पेशल कैरेक्टर वाली आईडी नहीं चलेगी

विज्ञापन

यूपीआई लेनदेने के नियमों में बदलाव किया गया है। नए नियमों के मुताबिक, ऐसे सभी यूपीआई ट्रांजेक्शन जिनकी आईडी में '@*&%$' जैसे स्पेशल कैरेक्टर्स का इस्तेमाल हुआ हो, वो निरस्त कर दी गई है।

एटीएम निकासी में बदलाव
कोटक महिंद्रा बैंक ने सर्विस चार्ज सहित कुछ चीजों के सर्विस चार्ज में वृद्धि की है। यह बदलाव खास तौर पर 811 बचत खाता धारकों पर लागू होगा। कोटक बैंक अपने डेबिट कार्ड धारकों के लिए निशुल्क एटीएम निकासी की सीमा में बदलाव किया है। बैंक ने इस बदलाव की जानकारी अपने ग्राहकों को ईमेल के जरिए दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें