फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhabi Puri Buch: कांग्रेस के नए आरोपों पर हिंडनबर्ग रिसर्च ने दी प्रतिक्रिया, कहा- आरोप लग रहे पर बुच चुप

Wed, 11 Sep 2024 03:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Madhabi Puri Buch: हिंडनबर्ग रिसर्च ने भारतीय प्रतिभूतिव विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच पर लगे नए आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी फर्म ने कहा है कि बुच अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन
हिंडनबर्ग रिसर्च - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंडनबर्ग रिसर्च ने भारतीय प्रतिभूतिव विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच पर लगे नए आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी फर्म ने कहा है कि बुच अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब नहीं दे रही हैं। अमेरिकी फर्म ने यह प्रतिक्रिया सेबी अध्यक्ष पर कांग्रेस की ओर से शेयर बाजार में लिस्टेडक कई कंपनियों को सेवाएं प्रदान करने वाली एक कंसल्टेंसी कंपनी में 99% हिस्सेदारी रखने का आरोप लगाने के एक दिन बाद दी है। 

विज्ञापन


हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक्स पर लिखा, "नए आरोप सामने आए हैं कि निजी परामर्श इकाई, जिसका 99% स्वामित्व सेबी अध्यक्ष माधबी बुच के पास है, ने सेबी द्वारा विनियमित कई सूचीबद्ध कंपनियों से भुगतान स्वीकार किया, ऐसा उनके सेबी की पूर्णकालिक सदस्य रहते हुए किया गया।" 

हिंडनबर्ग रिसर्च ने कांग्रेस पार्टी की ओर से लगाए गए आरोपों का हवाला देते हुए कहा कि इन कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ. रेड्डीज और पिडिलाइट आदि शामिल हैं। हिंडनबर्ग के अनुसार ये आरोप बुच की भारतीय परामर्श इकाई पर लागू होते हैं, हालांकि उनकी (बुच की) सिंगापुर स्थित परामर्श इकाई के बारे में अभी तक कोई विवरण नहीं दिया गया है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा कि बुच ने अपने ऊपर लगे सभी आरापों के हफ्तों बाद भी उनपर चुप्पी बनाए रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें