सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अगले छह माह में 4जी सेवा को लॉन्च कर देगी। इसके लिए कंपनी 12 हजार करोड़ रुपये का खर्च करेगी। कंपनी के चेयरमैन पी के पुरवार ने कहा कि 40 हजार कर्मचारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है।
पुरवार ने कहा कि अभी तक कुल 40 हजार कर्मचारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। हमारा लक्ष्य 70 से 80 हजार के बीच का है। इसके अलावा तीन हजार ग्रुप ए के अधिकारी भी वीआरएस के लिए आवेदन करेंगे।
सरकार ने पिछले महीने ही बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए 69 हजार करोड़ रुपये के पुनरुद्धार पैकेज का एलान किया था, जिसमें घाटे में चल रही दोनों कंपनियों का विलय, उनकी संपत्तियों को बेचना और कर्मचारियों को वीआरएस की पेशकश की शामिल था। इसमें कंपनी की 70-80 हजार कर्मचारियों को वीआरएस की पेशकश करना शामिल है।