फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Q4 Results: बीएसएनएल ने पहली बार लगातार दो तिमाही में दर्ज किया मुनाफा, कंपनी ने वित्तीय परिणामों में बताया

Tue, 27 May 2025 03:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Q4 Results: राज्य के स्वामित्व वाली दूरसंचार ऑपरेटर बीएसएनएल ने मंगलवार को जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के दौरान 280 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। इससे पहले, अक्तूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी ने 262 करोड़ रुपये के मुनाफे की जानकारी दी थी। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
बीएसएनएल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने लंबे अरसे बाद एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से हाशिये पर चल रही कंपनी ने पहली बार लगातार दूसरी तिमाही में मुनाफा हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया है। 

विज्ञापन


राज्य के स्वामित्व वाली दूरसंचार ऑपरेटर बीएसएनएल ने मंगलवार को जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के दौरान 280 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। इससे पहले, अक्तूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी ने 262 करोड़ रुपये के मुनाफे की जानकारी दी थी। 

इसके साथ ही सरकार के स्वामित्व वाले दूरसंचार ऑपरेटर बीएसएनएल, जो अपनी खराब वित्तीय सेहत के कारण अक्सर चर्चा में रहती है, ने अपनी पहली बार लगातार दो तिमाहियों में लाभ में रहने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने आज 31 मार्च 2025 को समाप्त वर्ष के लिए अपने ऑडिटेड परिणामों की घोषणा की। इसे बोर्ड की 243वीं बैठक में अनुमोदित किया गया। 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में, दूरसंचार ऑपरेटर ने 849 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें