फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL लाया नया प्लान, सिफ 49 में करें अनलिमिटेड कॉल

Tue, 07 Feb 2017 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
bsnl
विज्ञापन
रिलायंस जियो को  टक्कर देने के लिए अन्य कंपनियों के साथ सरकारी कंपनी बीएसएनएल भी अपनी कमर कस चुकी है। बीएसएनएल एक के बाद एक नए - नए प्लान पेश कर रही है। इनमें अनलिमिटेड कॉल और मेसेजस के अलावा सस्ता या फ्री मोबाइल डाटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


नए ऑफर के तहत बीएसएनएल रविवार और रात्रि अवधि में की जाने वाली अनलिमिटेड कॉल के लिए महज 49 रुपए ले रही है। ये स्कीम केवल लैंडलाइन से की जाने वाली कॉल्स पर लागू होगी।

इसके तहत मासिक किराया 99 रुपए हुआ करता था जिसे घटाकर 49 रुपए कर दिया गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि लैंडलाइन सेवा की ओर नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने यह ‘एक्सपीरियंस लैंडलाइन 49’ प्लान पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

36 रुपए में एक जीबी डाटा

BSNL
इसके अलावा, कंपनी ने 3जी मोबाइल इंटरनेट दर में लगभग तीन चौथाई कटौती करने की घोषणा की। इस कटौती से कंपनी के एक विशेष पैक में एक जीबी डेटा की लागत 36 रुपये तक कम हो गई है। कंपनी के मुताबिक,  ‘बाजार में उपलब्ध मौजूदा डेटा एसटीवी पर चार गुना अतिरिक्त डेटा की पेशकश करने का फैसला किया है।’

इसके अनुसार 291 रुपए के प्लान में अब ग्राहक को 28 दिन की वैधता के साथ 8जीबी डेटा मिलेगा। वहीं पहले इसमें 2जीबी डेटा था। अब 78 रुपए के प्लान में दोगुना डेटा 2जीबी मिलेगा। गौरतलब है कि कंपनी ने गणतंत्र दिवस पर तीन नए प्रीपेड प्लान पेश किए थे।

इसमें 26 रुपये वाला एक टैरिफ वाउचर भी शामिल था जिसमें ग्राहकों को कंपनी के नेटवर्क पर 26 घंटों के लिए मुफ्त लोकल कॉल की सुविधा दी जा रही थी। इसके तहत दूसरा प्लान एसटीवी26 प्लान  25 से 31 जनवरी के बीच उपलब्ध है जबकि अन्य दो प्लान 31 मार्च तक उपलब्ध रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें