Britannia CEO Resigns: ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के प्रबंधक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरुण बेरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में नियुक्त किए गए रक्षित हरगवे ने एमडी व सीईओ का पद संभालेंगे। इस बारे में क्या अपडेट हैं, आइए जानते हैं।
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के प्रबंधक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरुण बेरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच, हाल ही में नियुक्त किए गए रक्षित हरगवे ने एमडी व सीईओ का पद संभालेंगे।
विज्ञापन
बेरी ब्रिटानिया में कार्यकारी उपाध्यक्ष और एमडी के रूप में कार्यरत थे। उन्हें मार्च में रजनीत कोहली के इस्तीफे के बाद मई में सीईओ बनाया गया था।
वरुण बेरी पिछले 13 वर्षों से ब्रिटानिया में काम कर रहे हैं। बेरी 2013 में बिस्किट बनाने के लिए मशहूर कंपनी में उपाध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में जुड़े थे।
विज्ञापन
ब्रिटानिया में अपने कार्यकाल से पहले बेरी ने पेप्सिको की भारत इकाई और हिंदुस्तान यूनिलीवर के साथ काम किया था। पिछले सप्ताह ब्रिटानिया ने बिरला ओपस के हर्गेव को अपना नया सीईओ और कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया।