फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine Crisis: ब्रिक्स देशों के बैंक एनडीबी ने उठाया बड़ा कदम, रूस में सभी लेन-देन पर लगाई रोक

Fri, 04 Mar 2022 06:00 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध को नौ दिन बीत चुके हैं। इस संघर्ष के चलते पैदा हुई अनिश्चितताओें और पाबंदियों का हवाला देते हुए ब्रिक्स देशों के बनाए गए नव विकास बैंक (एनडीबी) ने रूस में सभी नए लेन-देन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिक्स देशों द्वारा बनाए नव विकास बैंक (एनडीबी) ने यूक्रेन संकट के बीच एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, बैंक ने युद्ध से पैदा हुई अनिश्चितताओें और पाबंदियों का हवाला देते हुए रूस में सभी नए लेन-देन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

विज्ञापन


एनडीबी ने जारी किया ये बयान
एनडीबी ने कहा कि बैंक एक अंतरराष्ट्रीय संस्था के तौर पर उच्चतम अनुपालन मानकों के अनुरूप अपना कारोबार जारी रखेगा। गौरतलब है कि एनडीबी का गठन ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह ब्रिक्स ने ढांचागत एवं टिकाऊ विकास परियोजनओं के लिए धन जुटाने के लिए किया था। यह बैंक ब्रिक्स देशों के साथ अन्य उभरते विकासशील अर्थव्यवस्थाओें के लिए भी मदद मुहैया कराता है। 

एआईआईबी ने भी रोकीं परियोजनाएं
एनडीबी ने ये एलान एशियाई बुनियादी ढांचा निवेश बैंक (एआईआईबी) के रूस और बेलारूस पर पाबंदिया लगाए जाने के एक दिन बाद किया। गुरुवार को एनडीबी की वेबसाइट पर जारी बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा गया कि मौजूदा हालात को देखते हुए रूस में नए लेन-देन को रोक दिया गया है। चीन स्थित एआईआईबी ने यूक्रेन संकट को देखते हुए रूस और उसके करीबी देश बेलारूस में अपनी सभी परियोजनाओं को रोकने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


रूस-यूक्रेन के हालातों पर नजर
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर ऊर्जित पटेल एआईआईबी के उपाध्यक्ष (निवेश परिचालन) हैं, जबकि इसके प्रमुख चीन के पूर्व वित्त मंत्री जिन लिकुन हैं। बैंक की ओर से रूस-बेलारूस में कई परियोजनाओं को वित्त मुहैया कराया गया है। बैंक की वेबसाइट पर पोस्ट बयान में एआईआईबी ने कहा है कि हमारा बैंक सक्रिय रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा है और मौजूदा हालात में बैंक की वित्तीय शुद्धता को बनाए रखने के लिए रूस और बेलारूस से संबंधित सभी गतिविधियों को स्थगित करने के साथ ही इसका आकलन करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें