फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crude Oil: आज ब्रेंट क्रूड 104 डॉलर के करीब, पश्चिम एशिया में नरमी के संकेत के बाद भी नहीं घट रही कीमतें

Tue, 24 Mar 2026 10:15 AM IST
Riya Dubey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है, ब्रेंट करीब 104 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए टालते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की समयसीमा बढ़ा दी है। आइए विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। मंगलवार सुबह 8:50 बजे के आसपास अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड करीब 4% की बढ़त के साथ 104 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता नजर आया। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड में भी मजबूती देखी गई, जिसमें करीब 4.39% की तेजी दर्ज की गई।

ट्रंप ने दिए नरमी के संकेत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की है कि ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दोबारा खोलने के लिए दी गई समयसीमा बढ़ा दी गई है। साथ ही उन्होंने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर प्रस्तावित हमलों को पांच दिनों के लिए टालने का फैसला किया है। यह कदम ऐसे समय पर आया है जब फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित यह अहम समुद्री मार्ग वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति के लिहाज से बेहद संवेदनशील बना हुआ है।

क्या है विशेषज्ञों की राय?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना है। लाइवलोंग वेल्थ के संस्थापक और रिसर्च एनालिस्ट हरिप्रसाद के ने कहा कि हालिया तेजी की वजह पश्चिम एशिया में जारी तनाव में संभावित नरमी के संकेत हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की खबरों और ऊर्जा ढांचे पर हमलों को अस्थायी रूप से रोकने के ऐलान से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इससे यह उम्मीद जगी है कि यह संघर्ष, जिसने कच्चे तेल की कीमतों को बढ़ाया और वैश्विक मंदी की आशंकाओं को जन्म दिया था, अब धीरे-धीरे कम हो सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि स्थिति अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है और आने वाले दिनों में घटनाक्रम के आधार पर बाजार की दिशा तय होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें