फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPCL: महंगा तेल बेच बीपीसीएल ने कमाया 10644 करोड़ मुनाफा, पेट्रोल पर 6.5 रुपये और डीजल पर 50 पैसे का फायदा

Thu, 27 Jul 2023 07:30 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली

सार

कंपनी ने बुधवार को बताया कि पहली तिमाही में उसका राजस्व 7% घटकर 1.28 लाख करोड़ रहा। इस दौरान उसे पेट्रोल पर 6.5 रुपये व डीजल पर 50 पैसे प्रति लीटर का लाभ हुआ है। कुल खर्च 22% घटकर 1.14 लाख करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
बीपीसीएल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सस्ता तेल खरीद कर ग्राहकों को महंगा बेचने से भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 10,664.30 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी को 6,148 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालांकि, मार्च तिमाही की तुलना में कंपनी को 55 फीसदी ज्यादा मुनाफा हुआ है। 2022-23 में इसे सिर्फ 2,892 करोड़ का फायदा हुआ था। कंपनी ने बुधवार को बताया कि पहली तिमाही में उसका राजस्व 7% घटकर 1.28 लाख करोड़ रहा। इस दौरान उसे पेट्रोल पर 6.5 रुपये व डीजल पर 50 पैसे प्रति लीटर का लाभ हुआ है। कुल खर्च 22% घटकर 1.14 लाख करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन


क्रूड सस्ता फिर भी ग्राहकों को राहत नहीं
पिछले साल अप्रैल से लेकर अब तक बीपीसीएल के साथ इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है। उस समय कच्चे तेल की कीमतें 139 डॉलर प्रति बैरल थीं जो अब 75 डॉलर पर आ गई हैं। कच्चे तेल की कीमतों में करीब 45 फीसदी की गिरावट के बाद भी तीनों तेल कंपनियों ने ग्राहकों को कोई राहत नहीं दिया। इससे इनकी कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है।

एनपीए घटने से बैंकों को भी अधिक लाभ
एनपीए घटने और ब्याज आय बढ़ने से बैंक का चालू वित्त वर्ष की पहली यानी अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ चार गुना बढ़कर 1,225 करोड़ रुपये पहुंच गया। तीन साल में यह रिकॉर्ड मुनाफा है। एक साल पहले की समान अवधि में बैंक को 308 करोड़ का लाभ हुआ था। ब्याज आय बढ़कर 25,145 करोड़ पहुंच गई। सकल एनपीए घटकर 7.73 फीसदी और शुद्ध एनपीए 1.98 फीसदी रह गया। 
विज्ञापन


एक्सिस बैंक में 40 फीसदी उछाल
निजी क्षेत्र के बैंक को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 5,795 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। यह एक साल पहले समान अवधि में हुए 4,125 करोड़ के लाभ की तुलना में 40 फीसदी अधिक है। बैंक ने बुधवार को बताया कि पहली तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 30,644 करोड़ रुपये पहुंच गई। इस दौरान सकल एनपीए घटकर 1.96 और शुद्ध एनपीए 0.41 फीसदी रह गया। 

आरईसी को 2,968 करोड़ का फायदा, देगी 3 रुपये लाभांश
रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन (आरईसी) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,968 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। यह एक साल पहले की समान अवधि के 2,454 करोड़ की तुलना में 21 फीसदी अधिक है। कंपनी की कुल आय 11,091 करोड़ पहुंच गई। आरईसी ने प्रति शेयर तीन रुपये अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें