फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोइंग बंद कर सकती है 737 मैक्स विमानों का उत्पादन, आज लेगी फैसला

Mon, 16 Dec 2019 01:38 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बोइंग 737 मैक्स विमान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विमानों का उत्पादन करने वाली बोइंग अपने 737 मैक्स विमानों का उत्पादन बंद करने की आज घोषणा कर सकती है। दो हादसों के बाद पूरे विश्व में इन विमानों का परिचालन इस साल मार्च में बंद कर दिया गया था। हालांकि कंपनी इसके बाद भी हर महीने 52 विमानों का उत्पादन कर रही थी। लेकिन अमेरिका सहित पूरी दुनिया में किसी भी विमान नियामक द्वारा इन विमानों के परिचालन को हरी झंडी नहीं मिलने के कारण कंपनी को घाटा हो रहा है। फिलहाल कोई भी विमानन कंपनी बोइंग से मैक्स विमान नहीं खरीद रही है। 

अगले साल तक मिल सकती है मंजूरी

बोइंग को उम्मीद है कि अगले साल के अंत तक उसे अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से विमानों के परिचालन की मंजूरी मिल जाएगी। फिलहाल नौ महीने से मैक्स विमानों का परिचालन पूरी तरह से बंद है। अगर इन विमानों का उत्पादन आंशिक या फिर पूरी तरह से बंद होता है, तो फिर मैक्स विमान भविष्य में कभी नहीं उड़ पाएंगे। दो मैक्स विमान अक्तूबर और मार्च में क्रैश हो गए थे, जिसमें कुल 346 यात्रियों की मौत हो गई थी। 

स्पाइसजेट ने रोका बोइंग कार्गो विमानों का परिचालन

स्पाइसजेट ने शुक्रवार को बताया कि कंपनी ने तीन बोइंग 737 मालवाहक एयरक्राफ्ट को उड़ान भरने से रोक दिया है। इस संदर्भ में कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को बताया कि उसने इजराइली एरोस्पेस इंडस्ट्रीज की सलाह पर अमल करते हुए यह कदम उठाया है। इजराइली एरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने ही इन विमानों को मालवाहक विमानों में तब्दील किया है। 

विमानों में संभावित खामी 

स्पाइसजेट ने कहा कि इजराइली एरोस्पेस इंडस्ट्रीज की आंतरिक जांच में इन विमानों में लगाए गए 9जी रिजिड बैरियर के विनिर्माण की प्रक्रिया में संभावित खामी का पता चला है। नियामकीय मंजूरियों के बाद ये विमान सेवा में लौट जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें