फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Layoff: बोइंग ने अमेरिका में सैकड़ों कर्मियों को निकाला, 17000 कर्मचारी हो जाएंगे प्रभावित

सार

बोइंग ने पहले घोषणा की थी कि वह आने वाले महीनों में अपने कर्मचारियों की संख्या में 10 प्रतिशत की कटौती करेगी क्योंकि वह वित्तीय तथा नियामक समस्याओं व करीब दो माह तक चली अपने मशीनिस्टों की हड़ताल से उबरने की कोशिश कर रही है।
 
विज्ञापन
बोइंग ने की छंटनी - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरोस्पेस दिग्गज कंपनी ‘बोइंग’ ने अमेरिका में योजनाबद्ध कटौती के तहत वाशिंगटन प्रांत और कैलिफोर्निया प्रांत में सैकड़ों अतिरिक्त कर्मचारियों को निकाल दिया है। इस छंटनी के बाद अंततः कंपनी के कर्मचारियों की संख्या लगभग 17,000 कम हो जाएगी। यह एक बड़ी छंटनी है, जिसके तहत वाशिंगटन राज्य में करीब 400 बोइंग कर्मचारियों और कैलिफोर्निया में 500 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।

विज्ञापन


बोइंग ने पहले घोषणा की थी कि वह आने वाले महीनों में अपने कर्मचारियों की संख्या में 10 प्रतिशत की कटौती करेगी क्योंकि वह वित्तीय तथा नियामक समस्याओं व करीब दो माह तक चली अपने मशीनिस्टों की हड़ताल से उबरने की कोशिश कर रही है। सीईओ केली ऑर्टबर्ग ने कहा है कि हड़ताल के कारण छंटनी नहीं हुई है। यह कटौती अत्यधिक कर्मचारियों की नियुक्ति का नतीजा है। इस बारे में सभी को सूचित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें