फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boeing Lay offs: बोइंग ने भारत में 180 लोगों को नौकरी से निकाला, कार्यबल में कटौती के लिए उठाया कदम

Sun, 23 Mar 2025 11:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, बंगलूरू

सार

वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना कर रही बोइंग के भारत में करीब 7,000 कर्मचारी हैं। भारत कंपनी के लिए एक प्रमुख बाजार भी है। पिछले साल बोइंग ने वैश्विक कार्यबल में करीब 10 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने भारत में 180 लोगों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने वैश्विक कार्यबल में कटौती के तहत यह कदम उठाया है। खर्चे कम करने और जरूरी बदलाव की कवायद के तहत कंपनी ने बंगलूरू की इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी केंद्र में 180 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। 

विज्ञापन


भारत में करीब 7,000 कर्मचारी
वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना कर रही बोइंग के भारत में करीब 7,000 कर्मचारी हैं। भारत कंपनी के लिए एक प्रमुख बाजार भी है। पिछले साल बोइंग ने वैश्विक कार्यबल में करीब 10 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की थी।

2024 की दिसंबर तिमाही में नौकरी से निकाला गया
इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, वैश्विक कार्यबल में कटौती के तहत बंगलूरू में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी केंद्र में 180 कर्मचारियों को 2024 की दिसंबर तिमाही में नौकरी से निकाल दिया गया। हालांकि, बोइंग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  कौन था सैयद सालार मसूद गाजी: जिसकी याद में रखे जाने वाले संभल मेले पर उठा विवाद, क्या है वजह? जानें सबकुछ

नए पद भी सृजित किए गए
सूत्र ने बताया कि ग्राहकों या सरकारी परिचालन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसका ध्यान रखते हुए रणनीतिक समायोजन किए गए। कुछ पदों को खत्म किया गया, लेकिन नए पद भी सृजित किए गए। भारत में स्टाफ की कटौती करते वक्त ग्राहक सेवा, सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने पर स्पष्ट ध्यान दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  'जनता जातिवादी नहीं होती, बल्कि नेता होते हैं', केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बेबाक बोल

अमेरिका के बाहर सबसे बड़े निवेशों में से एक
बंगलूरू और चेन्नई में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (BIETC) जटिल उन्नत एयरोस्पेस संबंधी काम करता है। बंगलूरू में कंपनी का पूर्ण स्वामित्व वाला इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी परिसर अमेरिका के बाहर इसके सबसे बड़े निवेशों में से एक है। इसके अलावा इसकी वेबसाइट के मुताबिक, भारत से बोइंग की सोर्सिंग 300 से अधिक आपूर्तिकर्ताओं के नेटवर्क से सालाना लगभग 1.25 बिलियन अमरीकी डॉलर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें