फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयार किए 11 लाख कार्यकर्ता, ऐसे मिली ट्रेनिंग

Fri, 26 Apr 2019 06:47 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए 11 लाख कार्यकर्ताओं को तैयार किया है। इनको बकायदा पार्टी की तरफ से खास प्रशिक्षण दिया गया है ताकि वो मतदाताओं के बीच सरकार की योजनाओं को आगे तक लेकर जाएं और उनसे संवाद करें। इस ट्रेनिंग को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान नाम दिया गया है। 

पीएम पर फोकस

इस ट्रेनिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को केवल इस बात की ट्रेनिंग दी गई है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई योजनाओं और नीतियों पर चर्चा करें। भाजपा के महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा कि इस ट्रेनिंग में देश की अर्थव्यवस्था से लेकर के राष्ट्रीय गौरव और पहचान वाली राजनीति पर जोर दिया गया है।

किसी और पार्टी के पास नहीं है इतनी क्षमता

राव ने कहा कि देश में किसी और पार्टी के पास ऐसी क्षमता नहीं है। पार्टी का कैडर पूरी तरह से उसकी नीतियां पर कार्य कर रहा है। फिलहाल राष्ट्रवाद पर कार्यकर्ताओं को फोकस रखने को कहा गया है। इसके अलावा किसी भी अन्य मुद्दे जो विपक्षी दलों द्वारा पार्टी पर किए जा रहे हैं, उनका भी जवाब मतदाताओं को देने के लिए कहा गया है। 

केवल राष्ट्र सम्मान की बात

कैडर को जो ट्रेनिंग दी गई है उसके अनुसार पुलवामा में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकियों के शिविर पर हमला करना और पीएम को मजबूत नेता के तौर पर दिखाना मकसद है। 

इन पर भी हो रही है बात

हालांकि इसके अलावा कैडर स्वच्छ भारत मिशन, बिजली कनेक्शन, गरीब लोगों को गैस कनेक्शन आदि पर भी बात कर रहे हैं। 

इन पर नहीं हो रही है चर्चा

लेकिन कै़डर को नौकरियों पर कमी और किसानों को हो रही मुश्किलों पर चर्चा नहीं कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा के अनुसार काम करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही उनको गरीब से गरीब लोगों को जो़ड़ने, पत्रकारों को मैनेज करने व सोशल मीडिया पर प्लान बनाने की ट्रेनिंग भी दी गई है। फिलहाल पार्टी के कुल 11 करोड़ सदस्य हैं। इससे यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें