वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू) ने मनी-लॉन्ड्रिंग विरोधी कानून के उल्लंघन के मामले में दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज बिनांस पर 18.82 करोड़ का जुर्माना लगाया है।
दरअसल बिनांस को 28 दिसंबर, 2023 को नोटिस जारी किया गया था। वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू) ने मनी-लॉन्ड्रिंग विरोधी कानून के उल्लंघन के मामले में दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज बिनांस पर 18.82 करोड़ का जुर्माना लगाया है। बिनांस को मनी लांड्रिंग के तहत एफआईयू के साथ पंजीकृत होना चाहिए था, लेकिन यह नहीं है। क्रिप्टो एक्सचेंज भारत से संचालित होता है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अप्रैल में रिकॉर्ड 18.92 लाख सदस्य जोड़े हैं। यह अप्रैल, 2018 के बाद सबसे अधिक है। इसमें 55.50 फीसदी सदस्यों की उम्र 18-25 वर्ष की है। सालाना आधार पर नए सदस्यों में 10 फीसदी की तेजी आई है।
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में बिका 4.9% हिस्सा
जनरल अटलांटिक और एशिया अपॉर्च्यूनिटीज ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में 4.9 फीसदी हिस्सा बेच दिया है। यह हिस्सा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर थोक सौदे के तहत 1,004 करोड़ रुपये में बेचा गया है। शेयरों की बिक्री 786.46 से 787.88 रुपये के भाव पर हुई है।
केबीसी ग्लोबल को 167 करोड़ का ऑर्डर
रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी केबीसी ग्लोबल को पूर्वी अफ्रीका की सीआरजेई से दो करोड़ डॉलर (167 करोड़ रुपये) का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर केबीसी की केन्याई सहायक कंपनी कार्डा इंटरनेशनल से मिला है। 2022-23 में कार्डा का 108 करोड़ राजस्व रहा है।
ब्रिटेन में टाटा स्टील के 1500 कर्मचारी जाएंगे हड़ताल पर
टाटा स्टील के ब्रिटेन में पोर्ट टालबोट और वेल्स में लल्लनवर्न स्थित लगभग 1,500 कर्मचारी 8 जुलाई से "अनिश्चितकालीन हड़ताल" शुरू करेंगे। वे ऐसा टाटा स्टील की 2,800 नौकरियों में कटौती करने और अपने ब्लास्ट फर्नेस को बंद करने की योजना के विरोध में करेंगे। कर्मचारियों के संगठन यूनाइट द यूनियन ने कहा कि 40 से अधिक वर्षों में यह पहली बार है कि ब्रिटेन में स्टीलवर्कर्स ने टाटा स्टील यूके के परिचालन को गंभीर रूप से प्रभावित करने के उद्देश्य से हड़ताल का एलान किया है।