फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bitcoin Surpass Silver: खबरों में दावा- बिटक्वाइन चांदी से अधिक मूल्यवान, अब दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी संपत्ति

Tue, 12 Nov 2024 09:53 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Bitcoin Surpass Silver: कारोबार जगत की अहम खबरों में दावा किया गया है कि बिटक्वाइन चांदी से अधिक मूल्यवान हो चुका है। बिटक्वाइन अब दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी संपत्ति है।
विज्ञापन
बिटक्वाइन (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिटक्वाइन ने चांदी को पीछे छोड़ दिया है। कंपनियों की मार्केट कैप वेबसाइट के अनुसार बिटक्वाइन का बाजार पूंजीकरण एक नए मील के पत्थर पर पहुंच गया है। बिटक्वाइन ने 1.736 ट्रिलियन डॉलर के मूल्यांकन के साथ चांदी को पीछे छोड़ा है। बिटक्वाइन दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी संपत्ति बन गया है। यह उपलब्धि ऐसे समय में सामने आई है जब बिटक्वाइन की कीमत आज 10% बढ़कर 88,000 डॉलर को पार कर गई। चांदी में 2% की गिरावट आने के बाद बिटक्वाइन आगे निकल गया।
विज्ञापन


वैश्विक परिसंपत्ति रैंकिंग बिटक्वाइन से आगे कौन
इस नवीनतम तेजी के साथ, बिटक्वाइन अब वैश्विक परिसंपत्ति रैंकिंग में केवल सोना, एनवीडिया, एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, अमेज़न और सऊदी अरामको से पीछे है। पूंजी बाजार पर नजर रखने वाली अग्रणी संस्था कोबेस्सी लेटर ने बिटक्वाइन की इस उपलब्धि को अहम करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें