फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर की हलचल से आर्मी चीफ बिपिन रावत का जैसलमेर दौरा रद्द

Mon, 05 Aug 2019 01:04 PM IST
‌डिंपल अलवधी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिपिन रावत - फोटो : ANI
विज्ञापन

सेना प्रमुख बिपिन रावत का जैसलमेर दौरा रद्द हो गया है। बिपिन रावत आज यानी सोमवार को जैसलमेर में सेना की अंतरराष्ट्रीय स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन उनकी यात्रा को रद्द कर दिया गया है। माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के हालात को देखते हुए आर्मी चीफ बिपिन रावत ने अपना यह दौरा रद्द किया है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक आर्मी इंटरनेशनल स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता का उद्घाटन अब दक्षिणी आर्मी कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल डीएस अहूजा और रूस के उप रक्षा मंत्री करेंगे। सूत्रों के मुताबिक अब इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आर्मी चीफ नहीं आ रहे है।

इस स्काउट मास्टर प्रतियोगिता में भारतीय सेना के अलावा बेलारूस, रूस, चीन, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, आर्मेनिया, जिम्बाब्वे और सूडान की सेनाएं शामिल हैं। पर्तियोगिता पांच चरणों में होनी है, जो छह अगस्त से 14 अगस्त तक चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें