फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: रूस में बायोमेट्रिक तरीके से भुगतान का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा, केवल मुस्कुराने भर से ही लेनदेन संभव

Sat, 05 Apr 2025 07:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Russia Biometric Payments: रूस में पिछले साल बायोमेट्रिक तकनीक के जरिए लगभग 2.6 करोड़ डॉलर का भुगतान किया गया था। बैंक के अनुसार देश में भुगतान के लिए बने बायोमेट्रिक टर्मिनल्स की संख्या 10 लाख से अधिक हो गई। भुगतान के लिए अब यह तकनीक देश के दूर-दराज क्षेत्रों में भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (फाइल फोटो)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरी दुनिया में जारी व्यापार युद्ध की आशंकाओं और अमेरिका के साथ अपने व्यापारिक रिश्ते में खटास के बीच रूस में आर्थिक मोर्चे पर एक बड़ा सुधार हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की पहल पर रूस में बायोमेट्रिक भुगतान का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल शुरू हो गया है। यह एक ऐसी भुगतान प्रणाली है, जिसमें यूजर्स फिंगरप्रिंट, चेहरे की पहचान या आइरिस स्कैन के जरिए सुरक्षित लेनदेन कर सकते हैं। रूस के स्पेर बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार इस तकनीक के उपयोग से भुगतान की कुल राशि 31.1 करोड़ डॉलर तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा 2024 के लेनदेन की संख्या से काफी अधिक है। 

विज्ञापन


रूस में पिछले साल बायोमेट्रिक तकनीक के जरिए लगभग 2.6 करोड़ डॉलर का भुगतान किया गया था। बैंक के अनुसार देश में भुगतान के लिए बने बायोमेट्रिक टर्मिनल्स की संख्या 10 लाख से अधिक हो गई। भुगतान के लिए अब यह तकनीक देश के दूर-दराज क्षेत्रों में भी उपलब्ध है।
 
बैंक के अनुसार, बायोमेट्रिक भुगतान में स्माइल पेमेंट सर्विस की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ती जा रही है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल मॉस्को और पीटर्सबर्ग में होता है। रिपोर्ट में बताया गया कि नागरिकों ने 2025 के पहले तीन महीने में ही 35 मिलियन भुगतान कर लिए हैं। 
विज्ञापन


स्पेर बैंक के उपाध्यक्ष दिमित्री माल्यख  के अनुसार रूस दुनिया का ऐसा पहला देश बना गया है, जहां भुगतान के लिए बायोमेट्रिक तकनीक का इस्तेमाल इतने बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। इस तकनीक ने केवल मुस्कुराने भर से भुगतान करना संभव बना दिया है। यह सुविधा 18 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी नागरिक के लिए उपलब्ध है । 2025 के पहले तीन महीने के भुगतान की संख्या पहले ही पिछले पूरे साल के आंकड़ों को पार कर चुकी है। इस नई तकनीक को आम लोग बढ़-चढ़ कर अपना रहे हैं। माल्यख ने कहा कि आमतौर पर ऐसी सुविधाओं का विस्तार तीन से चार वर्षों में पूरा होता होता है, लेकिन रूस में यह तकनीक 2023 की गर्मियों में लॉन्चिंग के बाद बहुत कम समय में लोकप्रिय हो गई हैं। 

बैंक के विश्लेषण के अनुसार नई तकनीक के मुख्य यूजर 25 से 44 साल के बीच के लोग हैं। कुल उपयोगकर्ताओं में इनकी संख्या 56 % है। वहीं, 31% यूजर्स की उम्र 45 से 64 वर्ष के बीच है। तकनीक का उपयोग करने वालों  22 से 24 साल और 65 वर्ष के ऊपर के लोग 5% हैं। वहीं 18 से 21 साल के यूर्जस की संख्या महज 3% है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें