फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Pamban Bridge: रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज का उद्घाटन करेंगे पीएम, जानें नए पुल की खूबी

Sat, 05 Apr 2025 06:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Pamban Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को रामनवमी के दिन तमिलनाडु के रामेश्वरम में नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। यह भारत का पहला वर्टिकल रेलवे लिफ्ट पुल होगा। इसके साथ ही पीएम प्रदेश को 8,300 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। आइए इस बारे विस्तार से जानें।
विज्ञापन
नया पंबन ब्रिज - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को तमिलनाडु के रामेश्वरम में नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। यह भारत का पहला वर्टिकल रेलवे लिफ्ट पुल होगा। पाक जलडमरूमध्य पर स्थित यह ब्रिज 2.07 किलोमीटर लंबा है। पीएम पुल का उद्घाटन रामनवमी के मौके पर करेंगे। पीएम ने यह जानकारी एक्स पर एक पोस्ट में दी। 

विज्ञापन


पीएम ने लिखा, "कल, 6 अप्रैल को, रामनवमी के पावन अवसर पर, मैं तमिलनाडु के अपने भाइयों और बहनों के बीच होने के लिए उत्सुक हूं। नए पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन किया जाएगा। मैं श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में प्रार्थना करूंगा। 8300 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन या शिलान्यास भी किया जाएगा।" 

रामेश्वरम में बना नया पुल 1914 में बने पुराने पंबन ब्रिज की जगह लेगा। यह पुल रामेश्वरम द्वीप को भारत की मुख्य भूमि से जोड़ता है। पुराने पंबन पुल पर परिवहन बढ़ने के कारण असुविधा हो रही थी, इसे देखते हुए नए पुल का निर्माण कराया गया है। केंद्र सरकार ने 2019 में नया पुल बनाने की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


पुल की डिजाइन तकनीकी सुविधाओं और स्थानीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। नए पंबन ब्रिज की डिजाइन रेल विकास निगम ने बनाई है। यह रेल मंत्रालय की सार्वजनिक इकाई है। नए पंबन ब्रिज को बनाने में कुल 535 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

क्या होता है वर्टिकल लिफ्ट पुल? 

वर्टिकल लिफ्ट पुल ऐसा पुल होता है, जिसे जरूरत पड़ने पर पानी की सतह से ऊपर उठाया जा सके। वर्टिकल पुल को ऊपर उठाने पर उस जगह से पानी के बड़े जहाज आसानी से गुजर सकेंगे।

क्या है नए पंबन ब्रिज की खासियत?

  • यह 72.2 मीटर चौड़ा समुद्र मार्ग है। पुल के एक लेन में असानी से दो ट्रक एक साथ आ-जा सकेंगे। इस पुल को 17 मीटर ऊपर तक उठाया जा सकेगा।
  • यह पुल पुराने पुल के मुकाबले 3 मीटर ऊंचा बना है।
  • इस पुल को टिकाऊ बनाने के लिए इसमें स्टीलनेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही इसे सुरक्षित तरीके से पेंट भी किया गया है।
  • इस पुल के शुरू होने से रेलवे को भी अपने यातायात सुचारु बनाने में मदद मिलेगी। पुल से भारी व तेज रेलगाड़ियां भी आसानी से पार कर सकेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें