फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: आयकर पोर्टल पर मिलेगा बड़े लेनदेन का स्टेटमेंट, यहां पढ़ें पूरी खबर

Mon, 15 Nov 2021 05:45 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

बजट में वित्तमंत्री ने बताया था कि रिवाइज फॉर्म 26एएस में करदाताओं को टीडीएस और टीसीएस के अलावा भी अन्य जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करदाताओं के सभी लेनदेन की निगरानी और आयकर रिटर्न को आसान बनाने के लिए विभाग ने फॉर्म 26एएस में अतिरिक्त जानकारियां भी शामिल की हैं। करदाता आयकर पोर्टल से लाभांश, म्यूचुअल फंड, विदेश से आए पैसे, प्रतिभूतियों में किए निवेश का भी स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने पिछले महीने करदाताओं के ज्यादा मूल्य वाले अन्य वित्तीय लेनदेन की जानकारियों को भी फॉर्म 26एएस में शामिल कर दिया था। इसे पोर्टल से पीडीएफ के रूप में डाउनलोड किया जा सकता है। करदाता इस जानकारी का इस्तेमाल अपना रिटर्न भरने में कर सकेंगे।

साथ ही विभाग को भी सभी वित्तीय लेनदेन पर निगरानी करने में आसानी होगी। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए करदाताओं को अपने पैन का इस्तेमाल करना होगा। बजट में वित्तमंत्री ने बताया था कि रिवाइज फॉर्म 26एएस में करदाताओं को टीडीएस और टीसीएस के अलावा भी अन्य जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


26ASफॉर्म में विभाग ने जोड़ी अतिरिक्त वित्तीय जानकारी

करदाता ऐसे डाउनलोड करें नया फॉर्म 26एएस

आयकर पोर्टल पर अपने पैन के जरिये http://incometax.gov.in लॉग इन करने के बाद सर्विस टैब के तहत एआईएस पर क्लिक करना होगा। यहां करदाता को पूरी वित्तीय जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। इसमें कोई असमानता है तो करदाता विभाग को विवरण के साथ संशोधन के लिए भेज सकता  है। इस फॉर्म में पूरे वित्तवर्ष का लेखाजोखा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें