फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूचुअल फंड में कल से बड़े बदलाव: बताने होंगे स्ट्रेस टेस्ट के नतीजे; पैन-आधार लिंक नहीं, तो भूल जाइए लाभांश

Mon, 31 Mar 2025 08:54 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नया वित्त वर्ष कल यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। वित्त वर्ष के पहले दिन से कई बड़े बदलाव हो रहे हैं। इनका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि म्यूचुअल फंड से जुड़े कौन-कौन से नियमों में होगा संशोधन...
विज्ञापन
mutual funds - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार नियामक सेबी ने म्यूचुअल फंड से जुड़े नियमों में एक अप्रैल से कई कई बदलाव किए हैं। इसके तहत एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) को न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) से जुटाई गई रकम को 30 दिन में निवेश करना होगा। पहले यह समयसीमा 60 दिन थी। 

विज्ञापन


इसके अलावा सेबी ने म्यूचुअल फंड योजनाओं के लिए 'स्ट्रेस टेस्टिंग' के खुलासे को अनिवार्य कर दिया है, ताकि निवेशकों को स्कीम की वित्तीय स्थिरता को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिले। नए नियमों का मकसद म्यूचुअल फंड्स के परिचालन को ज्यादा फ्लेक्सिबल बनाना, जवाबदेही बढ़ाना और निवेशकों का भरोसा मजबूत करना है। 

यह भी पढ़ें- अगर मोबाइल नंबर बंद तो नहीं मिलेंगी यूपीआई की सेवाएं; बदल रहे नियम, यूजर्स तुरंत कर लें ये काम
विज्ञापन


बिना किसी एग्जिट लोड के अपना पैसा निकाल सकते हैं
अगर कोई एएमसी 30 दिन में फंड निवेश नहीं कर पाती, तो निवेशकों को बिना किसी एग्जिट लोड के अपना पैसा निकाल सकते हैं। 

एएमसी कर्मचारियों को वेतन का एक हिस्सा करना होगा निवेश
एएमसी के कर्मचारियों के लिए वेतन का एक निश्चित हिस्सा म्यूचुअल फंड स्कोमों में निवेश करना अनिवार्य होगा। यह निवेश कर्मचारी के पद और जिम्मेदारी के आधार पर तय किया जाएगा। इसे सेवी के निधर्धारित नियमों के अनुसार लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कल से नया वित्त वर्ष: टैक्स-बैंकिंग, जमा-बचत व GST से जुड़े नियमों में कई बड़े बदलाव, आम आदमी पर होगा सीधा असर

पैन-आधार लिंक नहीं, तो भूल जाइए लाभांश 
अगर आपने अभी तक अपना पैन और आधार लिंक नहीं किया है, तो एक अप्रैल से आपको लाभांश मिलना बंद हो जाएगा। इसके बाद लाभांश और कैपिटल गेन्स से होने वाली कमाई पर अधिक टीडीएस भी लगने लगेगा। इतना ही नहीं, आपको फॉर्म 26एस में कोई क्रेडिट भी नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें