जल्द ही देश का पहला विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित हबीबगंज पर यात्रियों को हवाई अड्डे जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग भी बाहर से किसी एयरपोर्ट जैसा ही आभास देगी।
इस विश्वस्तरीय स्टेशन के बारे में कुछ खास बातेंः
- -- बंसल पाथवे नाम की कंपनी रेलवे स्टेशन का संचालन करेगी,
- -- रेलवे के पास केवल रेलगाड़ियों का संचालन का जिम्मा
- -- इस स्टेशन को एयरपोर्ट के स्टाइल में बनाया जा रहा है।
- -- पॉर्किंग से लेकर खानपान तक बंसल ग्रुप के अधीन होगा।
- -- स्टेशन पर शॉपिंग के लिए दुकानें, फूड कोर्ट
- -- सर्विस अपार्टमेंट, बस टर्मिनल
- -- आगमन व प्रस्थान के लिए 6 लिफ्ट और 11 एस्केलेटर
- -- पैदल चलने वालों के लिये 2 सबवे -- पार्सल के लिये अलग से कॉरिडोर
देश का पहला आईएसओ स्टेशन है हबीबगंज
हबीबगंज को देश का पहला आईएसओ सर्टिफिकेट मिलने का गौरव भी मिला हुआ है। यहीं से चलने वाली हबीबगंज-निजामुद्दीन भोपाल एक्सप्रेस को देश की पहली आईएसओ सर्टिफाइड ट्रेन है। इसके बाद ही अन्य ट्रेनों को आईएसओ मिलने की कवायद शुरू हुई थी।
भोपाल की आधी आबादी पकड़ती है ट्रेन
भोपाल शहर की आधी आबादी इस स्टेशन के जरिए अपने गंतव्य की ट्रेन पकड़ती है। तीन साल के अंदर लगभग 450 करोड़ की लागत से हबीबगंज रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाया जायेगा। आपात स्थिति में रेलवे स्टेशन को 4 मिनट में खाली कराया जा सकेगा। आग लगने की स्थिति में यात्री 6 मिनट में सुरक्षित स्थान तक पहुंच जायेंगे। स्टेशन पर सोलर एनर्जी का उपयोग किया जायेगा जिससे बिजली मिलेगी।