फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्नार्ड अरनॉल्ट बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, लेकिन कुछ वक्त के लिए

Wed, 18 Dec 2019 10:32 PM IST
संदीप भट्ट बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बर्नाल्ड अरनॉल्ट
विज्ञापन
फ्रांस की नामी कंपनी एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट सोमवार को बहुत थोड़े समय के लिए दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने थे। उन्होंने अमेजन के जेफ बेजोस को कुछ वक्त के लिए पीछे कर दिया। लेकिन शाम आते आते बढ़त खत्म हो गई और वह दोबारा दूसरे नंबर पर आ गए। 
विज्ञापन


फोर्ब्स के मुताबिक, सुबह साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयर चढ़ने के बाद अरनॉल्ट सबसे अमीर शख्स बन गए थे। लेकिन शाम 4 बजे शेयर बाजार बंद होने तक उनकी बढ़त कम हो गई और वह दूसरे नंबर पर आ गए। 

चार बजे से पहले एलवीएमएच की नेटवर्थ 109.6 बिलियन डॉलर थी जबकि अमेजन की नेटवर्थ 110.1 बिलियन डॉलर पहुंच गई। इस तरह अरनॉल्ट सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अमेजन से पिछड़ने के बावजूद वह बिल गेट्स की माइक्रोसॉफ्ट (107.8 बिलियन डॉलर नेटवर्थ) से आगे ही रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें