फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश: आपात स्थिति में अमीर होना काफी नहीं; जमीन-जायदाद काम नहीं आते, पैसों को सोना व नकदी के रूप में भी रखें

Mon, 26 Aug 2024 04:52 AM IST
विशांत श्रीवास्तव नारायण कृष्णमूर्ति

सार

जब वित्तीय आपात स्थिति की बात आती है, तो सिर्फ अमीर होना ही पर्याप्त नहीं है। ऐसे समय में खरीदे गए जमीन-जायदाद भी काम नहीं आते हैं। मुशि्कल हालात में आपको उस पैसे की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, जो आसानी से मिल जाए। इसलिए, कुछ पैसों को बचत खाते, सोना व नकदी के रूप में भी रखें।
विज्ञापन
सिर्फ 5000 से शुरू करें ये व्यापार, सरकार भी देगी मदद - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दिन मेरे चाचा को बड़ा आघात लगा और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। 77 वर्षीय व्यक्ति का बीमा नहीं होने के कारण मेरा चचेरा भाई रो रहा था। दो बच्चों के परिवार वाला 45 वर्षीय व्यक्ति सामान्य वित्तीय प्रतिबद्धताओं के कारण भावनात्मक रूप से तबाह हो गया था और आर्थिक तंगी में भी था। दुर्भाग्य से उनकी अधिकांश बचत और निवेश लॉक हो गए थे।  
विज्ञापन


मैं उनकी स्थिति समझ सकता था। मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि अस्पताल में भर्ती होने के खर्चों का ख्याल रखूंगा। ऐसा नहीं है कि मेरे चचेरे भाई के पास पैसे नहीं थे। उसने शेयरों और कुछ जमाओं में निवेश किया था। हालांकि, जरूरत पर उनके पास अस्पताल में भर्ती होने तक के लिए पैसे नहीं थे। यह एक वित्तीय आपात या तंग स्थिति है, जो किसी को भी तनावपूर्ण बना सकती है।

अगले मिनट पड़ सकती है जरूरत
अगर आप यह सोचते हैं कि आपने बहुत ज्यादा निवेश कर रखा है और पैसों की कमी नहीं है तो शायद गलतफहमी में हैं। कई बार ऐसी स्थितियां आती हैं, जब आपको अगले मिनट ही पैसों की जरूरत होती है। ऐसे समय में फिर कोई भी निवेश काम नहीं आता है, क्योंकि निवेश को भुनाने के बाद भी आपके पास 24-48 घंटे का समय चाहिए, क्योंकि खाते में उसके बाद ही पैसे आते हैं। किसी संपत्ति की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक यह है कि इसे कितनी जल्दी या धीरे-धीरे नकदी में बदला जा सकता है। चाहे निवेशक किसी कंपनी के फाइनेंस के बारे में विवरण मांग रहे हों या बाजार के प्लेयर उचित बाजार मूल्य, किसी परिसंपत्ति की तरलता या उसकी कमी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हों। यह मददगार होगा यदि आप जानें कि इलिक्विड संपत्ति क्या है और यह अकाउंटिंग और फाइनेंस दोनों में क्यों महत्वपूर्ण है। एक तरल संपत्ति वह है जिसे बिना किसी घाटे के तुरंत बेचा जा सकता है। इलिक्विड एसेट्स वह है, जिसे घाटे के बिना जल्द नहीं बेचा जा सकता है।
विज्ञापन


 सबसे पहले काम आता है बैंक जमा
इसे एक उदाहरण से समझते हैं। बैंक में मौजूद पैसे को आसानी से पा सकते हैं। आप या तो डेबिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं या बैंक जाकर पैसे निकाल सकते हैं। बैंक में मौजूद पैसे या म्यूचुअल फंड या स्टॉक जैसे कुछ निवेशों को डिजिटल तरीके से कुछ ही दिनों में निकाल सकते हैं। हालांकि, अधिकांश शेयरों को तरल संपत्ति भी माना जाता है क्योंकि, भले ही वे वास्तविक नकदी नहीं हैं, फिर भी उन्हें तुरंत बेच सकते हैं।

संपत्ति आपात स्थितियों के अनुकूल नहीं  
इलिक्विड परिसंपत्तियां इसके विपरीत हैं। ये ऐसी संपत्तियां हैं जिन्हें जल्दी से बेचा नहीं जा सकता है। इन्हें बेचना मुश्किल है। या फिर इन्हें भारी घाटे में बेचा जा सकता है। हालांकि, जमीन के एक टुकड़े की भी बहुत कीमत होती है फिर भी उसे बेचना मुश्किल है। उसी तरह एक फ्लैट का मालिक होना मूल्यवान है, भले ही किसी ने होम लोन चुका दिया हो, पर इसे भी बेचना आसान नहीं है। इससे पहले कि आप वास्तव में अपना घर बेच सकें, कम से कम महीनों तक का समय चाहिए। आप घर को घाटे में तो तुरंत बेच सकते हैं, पर आपको इसके लिए तैयार होना चाहिए। कम से कम हफ्ते से 10 दिन का समय चाहिए। अपने वित्तीय जीवन के प्रबंधन के लिए प्राथमिकता तय करने की जरूरत है कि आप अपनी बचत और निवेश कहां रखते हैं, ताकि जब जरूरत हो तो आप उसका उपयोग कर सकें।

तुरंत उपयोग के लिए अलग रखें पैसे
म्यूचुअल फंड में निवेश भी कुछ हद तक तरल नहीं होते हैं। आपके बैंक खाते में पैसा पहुंचने में उन्हें कुछ दिन लगते हैं। यहां भी आपको निवेश को निकालने से पहले उसके मूल्य की जांच करनी होगी।       
आपात स्थिति से निपटने के लिए पैसे कैसे अलग रख सकते हैं? बचत और निवेश में पैसा इस तरह से रखें कि इसका उपयोग तुरंत किया जा सके।  ऐसे पैसों को तीन-चार अलग-अलग जगह पर रखना चाहिए। इसमें बैंक खाते जैसे साधन भी शामिल हैं।   
कुछ ऐसे निवेश हों, जिन्हें आप एक सप्ताह की अवधि में निकाल लें। इसमें फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड और स्टॉक शामिल हैं। हालांकि, इनमें कुछ नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें