फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश मंत्रा: सोना-डेट और शेयर में निवेश पर बेहतर मुनाफा, टैक्स पर भी उठा सकते हैं लाभ

सार

सोना, कमोडिटी व शेयर बाजार ने इस साल 12 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। विपरीत वैश्विक हालात के बावजूद भारत में इन तीनों ने 15 फीसदी तक फायदा दिया है। इसमें सीधे निवेश एक जोखिम भी है। इसमें निवेश का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह बहुत तार्किक लगता है जब कोई विशेषज्ञ कहता है कि पैसे कमाने का सबसे अच्छा तरीका कम कीमत पर खरीदना और अधिक कीमत पर बेचना है। लेकिन सवाल यह है कि हम कैसे समझें कि क्या कीमत कम है और क्या अधिक? हम कैसे जानें कि निवेश करने और उससे बाहर निकलने का यही सही समय है? इसलिए, ऐसे फंड में निवेश किया जाए, जहां पूर्व-निर्धारित नियम यह तय करते हो कि फंड कब निवेश करेगा और कब मुनाफा काटेगा। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट एलोकेटर फंड इक्विटी, डेट और सोने में निवेश करता है। यह इन-हाउस वैल्यूएशन मॉडल का उपयोग करता है।

विज्ञापन


टैक्स पर भी उठा सकते हैं फायदा
नए कराधान नियमों के तहत शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन पर अब भी स्लैब के अनुसार कर लगाया जाता है। लेकिन लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर अब 12.5 फीसदी की निश्चित दर से टैक्स लगाया जाता है। निवेशक कम से कम 24 महीने तक फंड को रोक कर इस दर से लाभ उठा सकते हैं।  

  • एसेट अलोकेटर फंड बिना किसी परेशानी के निवेश का माहौल देता है। यह फंड एक पारदर्शी एग्जिट लोड स्ट्रक्चर भी प्रदान करता है।  
  • यदि किसी अन्य स्कीम से खरीदी या स्विच की गई यूनिट्स को आवंटन की तारीख से एक वर्ष के भीतर भुनाया या स्विच किया जाता है, तो 30 फीसदी तक यूनिट्स को बिना किसी शुल्क के बाहर निकाल सकते हैं।


 

एसेट अलोकेटर फंड में बेंचमार्क से ज्यादा रिटर्न  
आईप्रू एसेट अलोकेटर फंड में तीन वर्ष में 10,000 रुपये का निवेश 14,819 रुपये हो गया है। इस दौरान, बेंचमार्क क्रिसिल हाइब्रिड 50+50-मॉडरेट इंडेक्स में यह राशि 14,498 रुपये थी। 18 दिसंबर, 2003 को इसकी शुरुआत में एक लाख का निवेश अब 11.13 लाख हो गया है। यानी 12.39 फीसदी का चक्रवृद्धि रिटर्न। ये आंकड़े फंड के मजबूत प्रदर्शन को दिखाते हैं।

विज्ञापन


वित्तीय आजादी के लिए फ्रीडम एसआईपी
विश्लेषकों का मानना है कि वित्तीय आजादी के लिए फ्रीडम एसआईपी भी चुन सकते हैं। यह लक्ष्य-आधारित निवेश समाधान है, जो पसंद का समय चुनने की आजादी देता है। यह लंबी अवधि के निवेश की आदत बनाने में मदद करता है। यह स्कीम वित्तीय जरूरतों और जोखिम उठाने की क्षमता के अनुरूप सोर्स व टार्गेट स्कीम की शृंखला चुनने में सक्षम बनाती है।

सही म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करें। जितनी जल्दी हो सके अपनी फ्रीडम एसआईपी शुरू करें। आप जितने लंबे समय तक निवेशित रहेंगे, आपका मासिक सिस्टैमैटिक विथड्रॉल भुगतान उतना ही बड़ा होगा। -परमेश गर्ग, म्यूचुअल फंड वितरक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें