फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bill Gates: क्रिप्टोकरेंसी को लेकर फिर बोले बिल गेट्स, यहां जानें क्यों कहा मूर्ख बनाने वाली थ्योरी

Wed, 15 Jun 2022 12:56 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिल गेट्स ने कहा कि बंदरों की महंगी तस्वीरों से दुनिया में सुधार होने जा रहा है। लेकिन ये न तो लंबी और न ही छोटी अवधि की एसेट क्लास हैं। बीते साल भी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर गेट्स खासे चर्चा में रहे थे। इसे लेकर उनका एलन मस्क के साथ वाद-विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
बिल गेट्स - फोटो : Facebook/Bill Gates
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने नॉनफंगिबल टोकन (एनएफटी) जैसे किसी भी क्रिप्टोकरेंसी प्रोजेक्ट को सिरे से खारिज कर दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान इसे मूर्ख बनाने की थ्योरी पर आधारित नकली चीज करार दिया है। गौरतलब है कि गेट्स पहले से ही क्रिप्टोकरेंसी के पक्ष में नहीं रहे हैं और इसे एक बड़ा खतरा बताते रहे हैं। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान बिल गेट्स ने कहा कि बंदरों की महंगी तस्वीरों से दुनिया में सुधार होने जा रहा है। लेकिन ये न तो लंबी और न ही छोटी अवधि की एसेट क्लास हैं। बीते साल भी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर गेट्स खासे चर्चा में रहे थे। इसे लेकर उनका एलन मस्क के साथ वाद-विवाद भी हुआ था, जो सुर्खियां बन गया था। गेट्स ने क्रिप्टो माइनिंग को पर्यावरण के लिए बेहद नुकसानदेह बताया था। 

गेट्स का क्रिप्टोकरेंसी को लेकर यह बयान ऐसे समय पर आया है जबकि बीते बिटक्वाइन और इथेरियम जैसी लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में जोरदार गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि बीते सोमवार को बिटक्वाइन 15 फीसदी और बीते कारोबारी सत्र मंगलवार को 10 फीसदी टूटा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें