फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bar Codes on Medicine Packs: नकली दवाओं पर लगाम लगाने की सरकार कर रही तैयारी, पैकेट्स पर छपेंगे बार कोड

Sat, 05 Nov 2022 05:52 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bar Codes on Medicine :दवाओं के पैकेज पर बारकोड अनिवार्य करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि दवाओं के पैकेट्स की स्कैनिंग करने पर विनिर्माण लाइसेंस और बैच नंबर जैसी जानकारी प्राप्त की जा सके।
विज्ञापन
medicines - New - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकली दवाओं के खतरे को रोकने के लिए सरकार दवा कंपनियों के लिए 300 तरह के दवाओं के फॉर्मूलेशन पैकेज पर बार कोड प्रिंट करना अनिवार्य करने जा रही है। दवाओं के पैकेज पर बारकोड अनिवार्य करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि दवाओं के पैकेट्स की स्कैनिंग करने पर विनिर्माण लाइसेंस और बैच नंबर जैसी जानकारी प्राप्त की जा सके। बता दें कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक रूल्स 1945 में संशोधन के बाद तीन सौ तरह के दवाओं के फॉर्म्यूलेशन पैकेज पर बार कोड छापने के नियम अगले साल मई से लागू हो जाएंगे। 

विज्ञापन


एक आधिकारिक सूत्र ने मीडिया को बताया है कि जिन तीन सौ दवाओं की पैकेजिंग पर बार कोड छापे जाने हैं उनका एक बड़ा हिस्सा ज्यादातर काउंटर पर खरीदा जाता है। ऐसे में उनके पैकेट्स पर बार कोड छपने से नकली दवाओं के रोकथाम में मदद मिलेगी। इस संशोधन का उद्देश्य नकली दवाओं की आपूर्ति को रोकना और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें