बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से अब 2000 के नोट नहीं निकलेंगे। एटीएम में 2000 के स्थान पर 200 व 500 के नोट वाली कैसेट बढ़ाई जा रही हैं। कानपुर जिले में इस बैंक के अधिकतर एटीएम में यह बदलाव कर दिया गया है।
कानपुर नगर में एटीएम से 2000 के नोट की कैसेट हटाने की शुरुआत भारतीय स्टेट बैंक ने की थी। इसी तर्ज पर बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपने एटीएम में बदलाव किया है। बैंक ऑफ इंडिया के कानपुर नगर में 30 एटीएम हैं। इनमें से 25 में यह बदलाव कर दिया गया है।
उन्नाव, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज व बांदा में भी यह बदलाव किया जाएगा। अगले दो महीने में एसबीआई और बैंक ऑफ इंडिया के शत प्रतिशत एटीएम में यह बदलाव सुनिश्चित है। सूत्रों के अनुसार जून 2020 तक देश के सभी एटीएम से 2000 रुपये की कैसेट हटा ली जाएंगी।
डिजिटल ट्रांजेक्शन पर जोर दिया जा रहा है। बड़ी करेंसी का चलन रोकना है। इस वजह से यह बदलाव जरूरी था।
राजेंद्र अवस्थी, सचिव, नेशनल कंफेडेरेशन ऑफ बैंक इंप्लाइज