फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Row: बैंक ऑफ बड़ौदा के सीईओ ने अदाणी समूह पर कही बड़ी बात, बोले- और ऋण देने पर हो सकता है विचार

Mon, 20 Feb 2023 01:47 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adani Row: बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव चड्ढ़ा ने कहा है कि अगर अदाणी ग्रुप, बैंक के अंडरराइटिंग स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है तो बैंक और लोन देने पर निश्चित रूप से विचार करेगा। उन्होंने कहा, "मैं अदाणी समूह के शेयरों में आ रहे उतार-चढ़ाव से चिंतित नहीं हूं।
विज्ञापन
Bank of Baroda - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संकट से घिरे अदाणी समूह को देश के सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक से राहत भरी खबर मिली है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद बाजार में मची उथल-पुथल के बीच भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि वह अदाणी ग्रुप को और पैसा उधार देने पर विचार करने के लिए तैयार है। बता दें कि हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप पर अकाउंटिंग फ्रॉड और शेयर प्राइस में हेराफेरी करने के आरोप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव चड्ढ़ा ने कहा है कि अगर अदाणी ग्रुप, बैंक के अंडरराइटिंग स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है तो बैंक और लोन देने पर निश्चित रूप से विचार करेगा। उन्होंने कहा, "मैं अदाणी समूह के शेयरों में आ रहे उतार-चढ़ाव से चिंतित नहीं हूं। एक साक्षात्कार में चड्ढ़ा ने कहा कि आपके पास अंडरराइटिंग स्टैंडर्ड्स हैं। आप अच्छे वक्त के साथ-साथ बुरे वक्त में भी इसके साथ बने रह सकते हैं। हालांकि बैंक ऑफ बड़ौदा के सीईओ ने इस दौरान अदाणी समूह में बैंक के एक्सपोजर के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें