फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Holidays in December: बैंक से जुड़े काम जल्द निपटा लें, इस महीने 12 दिन नहीं होगा काम-काज, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Wed, 01 Dec 2021 10:31 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank Holiday In December 2021: दिसंबर में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे यानी इनमें कोई भी कामकाज नहीं होगा। कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंकों में काम नहीं होगा, वहीं छह दिनों में 4 रविवार और 2 शनिवार पड़ रहे हैं। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम निपटाने में ही फायदा है। 
विज्ञापन
बैंक बंद - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल के आखिरी महीना यानी दिसंबर शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम निपटाने हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, इस महीने में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे यानी इनमें कोई भी कामकाज नहीं होगा। कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंकों में काम नहीं होगा, वहीं छह दिनों में रविवार और शनिवार पड़ रहे हैं। ऐसे में बैंक से संबंधित काम तुरंत निपटाने में ही फायदा है। 

विज्ञापन


4 रविवार और दो शनिवार बंद रहेंगे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक ने पहले ही 2021 के लिए छुट्टियों की सूची जारी कर दी थी। इसके मुताबिक, सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक कुल मिलाकर दिसंबर महीने में 12 दिन बंद रहेंगे। इनमें शनिवार-रविवार की भी छु्ट्टियां शामिल रहेंगी। बता दें कि दिसंबर महीने में 4 रविवार और 2 शनिवार को बंक सभी जगह बंद रहेंगे। आरबीआई की सूची में क्रिसमस सहित सात सरकारी छुट्टियों का उल्लेख है। मगर क्रिसमस महीने के चौथे शनिवार को पड़ रहा है। इसलिए एक छुट्टी इस तरह कम हो गयी। 

तीन कैटेगरी में निर्धारित होती हैं छु्टिटयां
गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की छुट्टियों की सूची में तीन कैटेगरी होती हैं। इनमें अलग-अलग राज्यों की छुट्टियां, धार्मिक छुट्टियां और अन्य त्योहार शामिल हैं। इसके तहत देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहते हैं। इस महीने सबसे ज्यादा परेशानी मिजोरम की राजधानी आइजोल के लोगों को होगी। यहां लगातार 24 से 27 दिसंबर तक बैंकों में कामकाज ठप रहेगा।
विज्ञापन


दिसंबर में इन तारीखों पर बैंक बंद
तारीख वजह स्थान
03 दिसंबर फेस्ट ऑफ सेंट फ्रांसिस जेवियर पणजी (गोवा)
05 दिसंबर रविवार सभी जगह
11 दिसंबर दूसरा शनिवार सभी जगह
12 दिसंबर रविवार सभी जगह
18 दिसंबर यू सोसो थाम की पुण्यतिथि शिलॉन्ग
19 दिसंबर रविवार सभी जगह
24 दिसंबर क्रिसमस आइजोल
25 दिसंबर क्रिसमस-चौथा शनिवार सभी जगह
26 दिसंबर रविवार सभी जगह
27 दिसंबर क्रिसमस समारोह आइजोल
30 दिसंबर यू कियांग नॉन्गबाह शिलॉन्ग
31 दिसंबर नववर्ष पूर्व संध्या आइजोल

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें