फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Holiday May 2022: इस महीने पूरे 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले जरूर देख लें छुट्टियों की लिस्ट

Sun, 01 May 2022 08:20 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank Holiday In May 2022 List: मई महीने की शुरुआत आज से हो चुकी है और आरबीआई की ओर से जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार पूरे माह में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे और आज से लगतार चार दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। आपको भी बैंक से जुड़े काम हैं तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।  
 
विज्ञापन
लगातार चार दिन बैंक बंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपको बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, मई महीने की शुरुआत हो चुकी है और आज से लगातार चार दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मई 2022  का अवकाश कैलेंडर के अनुसार मई के महीने में पूरे 11 दिन बैंंक हॉलिडे है। 

विज्ञापन


एक से चार मई तक लगातार छुट्टी
गौरतलब है कि आरबीआई कैलेंडर के अनुसार मई महीने के पहले दिन यानी आज एक तारीख को मई दिवस के अवसर पर बैंक बंद हैं, आज महाराष्ट्र दिवस भी है। इसे अलावा कई राज्यों में कल दो मई को परशुराम जयंती के मौके पर बैंक अवकाश रहेगा। तीन और चार मई को इद उल फितर के मौके पर छुट्टी रहेगी। 

इस महीने कुल 11 दिन बैंक बंद    
अगर आपको बैंक के लिए इस महीने घर से बाहर निकलना है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट पर नजर मार लेना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। आपको बता दें कि इस पूरे महीने कुल 11 दिन बैंक का कामकाज बंद रहेगा, हालांकि इन दिनों ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये छुट्टियां एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग भी हो सकती हैं, क्योंकि वे लिस्ट देशभर के राज्यों में अलग-अलग में मनाए जाने वाले त्योहार और राज्यों के हिसाब से तैयार होती है।
विज्ञापन


मई 2022 में बैंक अवकाश 

दिन कारण स्थान
1 मई रविवार-मई दिवस-महराष्ट्र दिवस महाराष्ट्र समेत देश भर में
2 मई महर्षि परशुराम जयंती कई राज्य
3 मई ईद उल फितर, बसवा जयंती कर्नाटक
4 मई ईद उल फितर तेलंगाना
9 मई गुरु रवींद्रनाथ जयंती पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा
13 मई ईद उल फितर देश भर में
15 मई रविवार देश भर में
16 मई राज्य दिवस, बुद्ध पूर्णिमा सिक्किम और कई राज्य
24 मई काजी नजरूल इस्लाम का जन्मदिन सिक्किम 
28-29 मई शनिवार-रविवार देशभर में
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें