फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Holiday In June 2022: जून में पूरे 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

Tue, 31 May 2022 08:13 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank Holiday June 2022 Full List In Hindi:  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) कैलेंडर में दी गई छुट्टियों पर नजर डालें तो जून महीने में अलग-अलग राज्यों में बैंक त्योहारों और जयंती के अवसर पर कुल 12 दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में दूसरा और चौथा शनिवार समेत रविवार भी शामिल है। 
विज्ञापन
जून में 12 दिन बैंक बंद। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 31 मई यानी महीने का आखिरी दिन है और कल से जून का महीना शुरू होने जो रहा है। अगर आपको बैंक से जुड़े किसी काम से निकलना है तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, अगले महीने में पूरे 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लेना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। कई बार हमें बैंक से संबंधित जरूरी काम पड़ता है, लेकिन उस दिन बैंक की छुट्टी रहती है और हमें परेशानी का सामना करना पड़ती है। तो आइए जानते हैं कि जून के महीने में कितने दिन बैंक में ताला लटका नजर आएगा यानी बैंक बंद रहेंगे। 

विज्ञापन


आरबीआई कैलेंडर में ये छुट्टियां
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) कैलेंडर में दी गई छुट्टियों पर नजर डालें तो जून महीने में अलग-अलग राज्यों में बैंक त्योहारों और जयंती के अवसर पर कुल 12 दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में दूसरा और चौथा शनिवार समेत रविवार भी शामिल है। हालांकि, आपको बता दें कि इन छुट्टियों के दौरान बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं निरंतर जारी रहेंगी, यानी आप अपने बैंकिंग से जुड़े कामों को घर बैठे कर पाएंगे। यहां बता दें कि बैंकों की छुट्टियां एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग भी हो सकती हैं, क्योंकि वे लिस्ट देशभर के राज्यों में अलग-अलग में मनाए जाने वाले त्योहार और राज्यों के हिसाब से तैयार होती है।
 
तारीख कारण यहां बैंक बंद
2 जून महाराणा प्रताप जयंती/तेलंगाना स्थापना दिवस हिमाचल प्रदेश/हरियाणा/राजस्थान/तेलंगाना
3 जून श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत दिवस पंजाब
5 जून रविवार सभी जगह
11 जून दूसरा शनिवार सभी जगह
12 जून रविवार सभी जगह
14 जून पहिली राजा/संत गुरु कबीर की जयंती ओडिशा/हिमाचल/चंडीगढ़/हरियाणा/पंजाब
15 जून राजा संक्रांति/वाईएमए दिवस ओडिशा/मिजोरम/जम्मू/कश्मीर
19 जून रविवार सभी जगह
22 जून खारची पूजा त्रिपुरा
25 जून चौथा शनिवार सभी जगह
26 जून रविवार सभी जगह
30 जून रेमना नी मिजोरम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें