फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka Crisis: परफ्यूम और शैंपू जैसे 300 उत्पादों के आयात पर श्रीलंका में प्रतिबंध, इसलिए लिया गया फैसला

Wed, 24 Aug 2022 08:11 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में चॉकलेट, परफ्यूम, मेकअप, शैंपू जैसे 300 उपादों के आयात (Import) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। श्रीलंका सरकार ने यह फैसला देश की अर्थव्यवस्था में स्थिरता लाने के उद्देश्य से किया है।
विज्ञापन
श्रीलंका संकट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकदी से जूझ रहे श्रीलंका ने विदेश मुद्रा का खर्च बचाने के लिए परफ्यूम, चॉकलेट और शैंपू जैसे 300 उपभोक्ता वस्तुओं के आयात पर रोक लगाने का फैसला किया है। बता दें कि श्रीलंका 1948 में आजाद होने के बाद पहली बार गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। देश में विदेशी मुद्रा की की कमी के कारण जरूरी वस्तुओं की कमी हो गई है।

श्रीलंका सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में चॉकलेट, परफ्यूम, मेकअप, शैंपू जैसे 300 उपादों के आयात (Import) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के निर्देश पर सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि आयात और निर्यात नियंत्रण नियमों के तहत खाद्य से लेकर मशीनरी उपभोक्ता वस्तुओं की एक विस्तृत शृंखला के आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें