फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Axis Bank: कमजोर नतीजों के बाद एक्सिस बैंक के शेयर 5% से अधिक टूटे, सेंसेक्स-निफ्टी पर सबसे अधिक नुकसान

Fri, 18 Jul 2025 05:40 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक्सिस बैंक ने गुरुवार को जून तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। इसके बाद शुक्रवार को शयेर बाजारों में बैंक के शयरों में गिरावट दर्ज हुई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 5.24 फीसदी गिरकर 1,099.10 रुपये पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी कंपनियों में यह शेयर सबसे अधिक पिछड़ने वाला रहा।
विज्ञापन
Axis Bank - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली तिमाही के नतीजों के बाद एक्सिस बैंक के शेयर में 5 प्रतिशत से अधिक गिरावट दर्ज हुई। कंपनी ने जून तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रिपोर्ट: मोबाइल मनी से अर्थव्यवस्था ने ली करवट, भारत के नेतृत्व में बढ़ा वैश्विक वित्तीय समावेशन

बीएसई पर कंपनी का शेयर 5.24 फीसदी गिरकर 1,099.10 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 7.40 फीसदी गिरकर 1,073.95 रुपये पर आ गया। वहीं एनएसई पर शेयर 5.26 फीसदी गिरकर 1,098.70 रुपये पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 6.36 फीसदी गिरकर 1,086 रुपये पर आ गया। सेंसेक्स और निफ्टी कंपनियों में यह शेयर सबसे अधिक पिछड़ने वाला रहा। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 18,808.81 करोड़ रुपये घटकर 3,40,882.52 करोड़ रुपये रह गया।
विज्ञापन


एक्सिस बैंक का वित्तीय परिणाम बाजार की उम्मीदों से रहा कम 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि एक्सिस बैंक के नवीनतम वित्तीय परिणाम बाजार की उम्मीदों से कम रहे। उन्होंने कहा कि एक्सिस बैंक का जीडीआर गुरुवार को 4.8 प्रतिशत गिरकर 64.30 अमेरिकी डॉलर पर आ गया। यह जून तिमाही के दौरान बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में गिरावट के कारण हुआ।

एक्सिस बैंक ने गुरुवार को बताया कि जून तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 3 प्रतिशत घटकर 6,243.72 करोड़ रुपये रह गया। यह गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों और ऋण उन्नयन नीति में बदलाव के कार्यान्वयन से प्रभावित हुआ।  निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े ऋणदाता का शुद्ध लाभ एक साल पहले की समान तिमाही के 6,034 करोड़ रुपये से घटकर 5,806 करोड़ रुपये रह गया, लेकिन पिछली तिमाही के 7,117 करोड़ रुपये की तुलना में इसमें भारी गिरावट आई।

बैंक ने निराशाजनक आंकड़े पेश किए
जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज लिमिटेड के अनुसार, एक्सिस बैंक ने पहली तिमाही के निराशाजनक आंकड़े पेश किए हैं। इसमें पीएटी में सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की गिरावट आई है। बैंक की मुख्य आय में समीक्षाधीन अवधि में कम वृद्धि देखी गई, लेकिन इसमें 614 करोड़ रुपये की गिरावट आई, जिसे उसने "तकनीकी प्रभाव" बताया, जिससे लाभ प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात पिछली तिमाही के 1.28 प्रतिशत से बढ़कर 1.57 प्रतिशत हो गया, जिसका मुख्य कारण तकनीकी प्रभाव था। बैंक ने कहा कि सकल चूक 8,200 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछली तिमाही में यह 4,805 करोड़ रुपये थी। तकनीकी प्रभाव को समायोजित करने पर सकल चूक 5,491 करोड़ रुपये रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें