फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

August GST Collection: अगस्त में सकल जीएसटी संग्रह 6.5% बढ़ा, उछाल के बाद कुल राजस्व 1.86 लाख करोड़ रुपये हुआ

Mon, 01 Sep 2025 05:14 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त में सकल जीएसटी संग्रह 6.5 प्रतिशत बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। वहीं शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.67 लाख करोड़ रुपये रहा, जो वर्ष-दर-वर्ष 10.7 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
विज्ञापन
अगस्त में जीएसटी संग्रह बढ़ा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, घरेलू राजस्व में बढ़ोतरी के कारण अगस्त में सकल जीएसटी संग्रह 6.5 प्रतिशत बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। अगस्त 2024 में सकल जीएसटी संग्रह 1.75 लाख करोड़ रुपये था। पिछले महीने यह संग्रह 1.96 लाख करोड़ रुपये था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Price Drop Alert: ₹51 कम हुए वाणिज्यिक LPG के दाम, अप्रैल से लगातार छठी कटौती; विमान टरबाइन ईंधन के दाम भी घटे

अगस्त में सकल घरेलू राजस्व में 9.6 प्रतिशत की वृद्धि

अगस्त में सकल घरेलू राजस्व 9.6 प्रतिशत बढ़कर 1.37 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं आयात कर 1.2 प्रतिशत घटकर 49,354 करोड़ रुपये रह गया। जीएसटी रिफंड साल-दर-साल 20 प्रतिशत घटकर 19,359 करोड़ रुपये रह गया।

शुद्ध जीएसटी राजस्व में हुई 10.7 प्रतिशत की वृद्धि

अगस्त 2025 में शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.67 लाख करोड़ रुपये रहा, जो वर्ष-दर-वर्ष 10.7 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। यह आंकड़ा जीएसटी परिषद की बैठक से दो दिन पहले जारी किया गया है, जिसमें केंद्र और राज्य शामिल हैं। परिषद दरों को युक्तिसंगत बनाने और कर स्लैब की संख्या कम करने पर विचार-विमर्श करेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें