फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

5G Auction: 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी ने बदनाम किया, 3जी व 4जी ने खजाना भरा, जानिए 5जी से कितनी होगी कमाई?

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 05 Aug 2022 06:25 PM IST

सार

5G Auction: सरकार की सबसे ज्यादा बदनामी 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के बाद हुई। 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी एक तरह से देश की सबसे बदनाम नीलामी भी रही। 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में घोटाले की खबर आने के बाद तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार की काफी फजीहत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
5G In India - फोटो : Pixabay

 

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से एक लाख करोड़ रुपये कमाई की उम्मीद 

देश में पहली बार 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी मंगलवार 26 जुलाई को शुरू हुई। 4जी की तुलना में दस गुना तेज स्पीड वाली 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में अंबानी, अदाणी, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपिनियों के होड़ में शामिल होने से मामला दिलचस्प हो गया है। 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौरान दूरसंचार मंत्रालय 72 Ghz स्पेक्ट्रम की नीलामी करने जा रही है। सरकार की ओर से इसका मूल्य 4.3 लाख करोड़ रुपये रखा गया है। इस नीलामी के तहत निचली फ्रीक्वेंसी बैंड में 600 MHz, 700 MHz, 800 MHz, 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 2300 MHz, मिड फ्रीक्वेंसी बैंड में  3300 MHz और हाई फ्रीक्वेंसी बेंड में 26 Ghz स्पेक्ट्रम की नीलामी की जानी है। ये नीलामी 20 साल की अवधि के लिए होनी है। सरकार को 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से लगभग एक लाख करोड़ रुपये की आमदनी होने का अनुमान है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA ने भी 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से बढ़िया कमाई की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next