फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashneer Grover: थर्ड यूनिकॉर्न के लिए हायरिंग कर रहे अशनीर ने दिया ऑफर- 5 साल साथ काम किया तो मर्सिडीज देंगे

Wed, 11 Jan 2023 05:54 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ashneer Grover: अशनीर ग्रोवर अपने नए स्टार्टअप के लिए कर्मियों की भर्ती कर रहे हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत 10 जनवरी से कही है। अपने लिंक्डइन पोस्ट पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने ने निवेशकों को भी अपने नए स्टार्टअप में निवेश करने का ऑफर दिया है।
विज्ञापन
अशनीर ग्रोवर - फोटो : instagram/ashneer.grover
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कानूनों के अनुसार किसी कंपनी में लगातार पांच वर्षों तक लगातार काम करने वाला कर्मी ग्रेच्युटी पाने का हकदार होता है। लेकिन भारत पे के को-फाउंडर और शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन के जज अशनीर ग्रोवर ने अपनी कंपनी नई थर्ड यूनिकॉर्न में लगातार पांच वर्षों तक काम करने वालों को मर्सीडीज कार देने का एलान किया है। इस घोषणा के साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रच्युटी की राशि बहुत कम होती है। यह कर्मचारियों के लिए सम्मानजनक नहीं है।

विज्ञापन


अशनीर ग्रोवर अपने नए स्टार्टअप के लिए कर्मियों की भर्ती कर रहे हैं। उन्होंने इसकी  शुरुआत 10 जनवरी से कही है। अपने लिंक्डइन पोस्ट पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने ने निवेशकों को भी अपने नए स्टार्टअप में निवेश करने का ऑफर दिया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि जो भी कर्मी उनके साथ पांच वर्षों तक जुड़े रहेंगे उन्हें वह ग्रच्युटी के साथ मर्सिडीज कार भी भेंट करेंगे। ग्रोवर ने भारतपे छोड़ने के बाद पिछले ही साल थर्ड यूनिकॉर्न की शुरुआत की है।

अशनीर ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आओ 2023 में कुछ काम-धाम करते हैं। हम थर्ड यूनिकॉर्न में शांति से मार्केट में भूचाल लाने वाला कारोबार खड़ा कर रहे हैं। अब तक इसमें किसी बाहरी निवेशक का पैसा नहीं लगा है और यह सुर्खियों से कोसों दूर है। इस बार हम कुछ हटकर करने वाले हैं, काफी हटकर।"  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें