फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apple: एपल ने भारतीय मूल के केवन पारेख को नया वित्त प्रमुख नामित किया, जनवरी में संभालेंगे पद

Tue, 27 Aug 2024 10:08 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Apple: एपल ने यह फैसला इस सीजन में अपने नए उत्पादों की लॉन्चिंग के ठीक पहले लिया है। जानकारों के अनुसार आईफोन के लिए इस सीजन में अब तक का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपग्रेड किया जा सकता है।
विज्ञापन
केवन पारेख - फोटो : https://www.linkedin.com/in/kevan-parekh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेक दिग्गज एपल ने सोमवार को केवन पारेख को अपना मुख्य वित्तीय अधिकारी बनाने का एलान किया। वे कंपनी के दिग्गज लुका मेस्ट्री की जगह लेंगे, और 1 जनवरी, 2025 को अपनी भूमिका संभालेंगे।

विज्ञापन


एपल ने यह फैसला इस सीजन में अपने नए उत्पादों की लॉन्चिंग के ठीक पहले लिया है। जानकारों के अनुसार आईफोन के लिए इस सीजन में अब तक का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपग्रेड किया जा सकता है। 

इन बदलावों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का प्रयोग भी शामिल है तो वैश्विक बिक्री की मंदी (खासकर) को दूर करने की दिशा में एपल के लिए काफी महत्वपूण है। पारेख,  एक दशक से अधिक समय से एपल के साथ हैं और अब वे कंपनी की कार्यकारी समिति में शामिल होंगे। फिलहाल वे वित्तीय नियोजन और विश्लेषण के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


एपल से पहले पारेख थॉमसन रॉयटर्स और जनरल मोटर्स में वरिष्ठ नेतृत्वकारी भूमिका निभा चुके हैं। एपल ने कहा कि मेस्ट्री सूचना प्रणाली और प्रौद्योगिकी, सूचना सुरक्षा और रियल एस्टेट और विकास सहित कॉरपोरेट सेवा टीमों का नेतृत्व करना जारी रखेंगे और सीईओ टिम कुक को रिपोर्ट करेंगे।

मेस्त्री के कार्यकाल के दौरान, ऐप्पल ने अपने राजस्व को दोगुना से अधिक किया है, सेवाओं से आने वाले राजस्व में पांच गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। इस महीने की शुरुआत में, ऐप्पल ने कहा कि इसकी तीसरी तिमाही आईफोन की बिक्री उम्मीद से बेहतर थी और कंपनी ने अधिक लाभ का अनुमान लगाया क्योंकि यह खरीदारों को आकर्षित करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दांव लगाने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें